Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Shamshera: Director Karan Malhotra says Ranbir Kapoor and Rishi Kapoor are very different to each other but their work ethics are similar
{"_id":"62d535503ddaf02dd01c41d0","slug":"shamshera-director-karan-malhotra-says-ranbir-kapoor-and-rishi-kapoor-are-very-different-to-each-other-but-their-work-ethics-are-similar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamshera: ऋषि कपूर से काफी मिलती है रणबीर कपूर की यह खूबी, 'शमशेरा' के निर्देशक ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shamshera: ऋषि कपूर से काफी मिलती है रणबीर कपूर की यह खूबी, 'शमशेरा' के निर्देशक ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। बता दें कि करण मल्होत्रा निर्देशित यह फिल्म डकैतों पर आधारित है। हाल ही में करण मल्होत्रा ने रणबीर कपूर की दिल खोलकर तारीफ की। साथ ही वह उनके पिता और अपने दौर के दिग्गज अभिनेता रहे ऋषि कपूर का जिक्र करते भी नजर आए। करण ने कहा कि रणबीर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भले ही काफी अलग-अलग हैं, लेकिन एक्टिंग के मामले में दोनों एक जैसे हैं।
2 of 4
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
बता दें कि करण मल्होत्रा ने वर्ष 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में ऋषि कपूर के साथ काम किया था। वहीं अब 'शमशेरा' में वह रणबीर कपूर के साथ काम कर रहे हैं। करण मल्होत्रा का कहना है कि वह खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें चिंटू अंकल के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिता और पुत्र दोनों के साथ काम किया है। इस दौरान करण ने यह भी खुलासा किया कि दोनों काफी अलग होते हुए भी एक जैसे हैं। बता दें कि 'अग्निपथ' में ऋषि कपूर ने रऊफ लाला का किरदार अदा किया था।
3 of 4
करण मल्होत्रा, रणबीर कपूर और वाणी कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
करण मल्होत्रा ने एक हालिया बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने चिंटू अंकल और रणबीर दोनों के साथ काम किया है। 'अग्निपथ' में रऊफ लाला के किरदार के लिए मैंने उनसे काफी बहस की, लड़ाई की और इस किरदार के लिए काफी चर्चाएं की। उन्होंने हमेशा मुझे सम्मान दिया और कभी इस तरह नहीं देखा कि मैं पहली बार कोई फिल्म निर्देशित कर रहा हूं। हमने एक-दूसरे के साथ जो भी बहस कीं, वह सिर्फ फिल्म के किरदार को बेहतर बनाने के लिए हुईं। सेट पर हर दिन मैं उनका साथ मिस करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण मल्होत्रा ने कहा, 'रणबीर अपने पिता से काफी अलग हैं। लेकिन, एक्टिंग करने के मामले में दोनों के नैतिक मूल्य एक जैसे हैं।' उन्होंने कहा कि चिंटू अंकल हमेशा निर्देशक के विजन से समहमत होते थे। रणबीर के अंदर भी यह बात है। करण ने आगे कहा, 'चिंटू अंकल, रणबीर को एक हार्डकोर कमर्शियल फिल्म करते देखने की इच्छा को लेकर हमेशा मुखर रहे। ऐसे में रणबीर के साथ 'शमशेरा' में काम करना काफी मजेदार रहा। रणबीर ने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए खूब मेहनत की है।' बता दें कि रणबीर कपूर की यह फिल्म आगामी 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।