{"_id":"62d53697dec4f30ea97567da","slug":"south-vs-bollywood-pushpa-starrer-allu-arjun-talk-about-work-in-hindi-film-said-it-would-not-be-an-easy-task-for-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: 'मेरे लिए आसान नहीं...' 'पुष्पा' के अल्लू अर्जुन ने हिंदी फिल्मों में काम करने पर क्यों कही यह बात?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun: 'मेरे लिए आसान नहीं...' 'पुष्पा' के अल्लू अर्जुन ने हिंदी फिल्मों में काम करने पर क्यों कही यह बात?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा द राइज' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने साउथ के साथ साथ हिंदी बेल्ट में भी शानदार कमाई की थी। ऐसे में अब फैंस को 'पुष्पा 2' का इंतजार है। लेकिन हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शक अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। लेकिन फैंस की यह इच्छा अभी पूरी होती नहीं दिख रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू पर खुलकर बात की है।
2 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : Twitter
अल्लू अर्जुन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए हिंदी सिनेमा में काम करना एक टास्क से कम नहीं होगा, क्योंकि यह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। अभिनेता ने कहा कि यह मेरे लिए आसान टास्क नहीं होगा। लेकिन सही मौका मिलने पर मैं जरूर काम करूंगा। हिंदी में अभिनय करना अभी के लिए मेरे कंफर्ट जोन से थोड़ा बाहर है, लेकिन जब जरूरत लगेगी तब मैं अपने कंफर्ट जोन से पूरी तरह बाहर आ जाऊंगा।
3 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले ‘पुष्पा पार्ट वन’ की रिलीज के तुरंत बाद जब अल्लू अर्जुन ने ‘अमर उजाला’ से बात की थी तब उन्होंने बताया था कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। अभिनेता ने कहा था कि अगर मेरे पास अच्छी फिल्म आती है, तो मैं उस पर काम जरूर करना चाहूंगा। मुझे हिंदी सिनेमा से कुछ भी अच्छा मिलता है तो उसके लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। दावा ये भी किया गया है कि अल्लू अर्जुन से कई हिंदी सिनेमा के निर्माता निर्देशकों ने संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को पुष्पा 2 का इंतजार
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' पैन इंडिया लेवल पर साल 2021 के अंत में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। ऐसे में अब फैंस को इस फिल्म के दूसरा पार्ट का इंतजार है। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा द रूल' को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं, जिसमें दावा है कि फिल्म 2023 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।