{"_id":"62d53adf4f5910774f240165","slug":"good-luck-jerry-actress-janhvi-kapoor-photos-viral-on-social-media-see-instagram-post-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: पहाड़ों पर मस्ती करती नजर आईं जान्हवी कपूर, दोस्तों संग दिए ऐसे-ऐसे पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: पहाड़ों पर मस्ती करती नजर आईं जान्हवी कपूर, दोस्तों संग दिए ऐसे-ऐसे पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर आजकल बॉलीवुड की सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में जान्हवी का एक जुदा अंदाज देखने को मिलने वाला है। फिल्म में जान्हवी अपने बिहारी अंदाज में लोगों को हंसाती हुई भी नजर आने वाली हैं। गुड लक जेरी के अलावा वह वरुण धवन के साथ बवाल में भी दिखाई देने वाली हैं।
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस को भी फोटोज खूब पसंद आती हैं। हाल ही में जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह किसी हिल स्टेशन पर नजर आ रही हैं। पहाड़ों के बीच में नदी के किनारे बैठकर अभिनेत्री पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में वह चॉकलेटी कलर की पैंट और टॉप में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर बहुत ही लाइट मेकअप किया है, जिसमें अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
जान्हवी की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। लोग उनकी फोटोज पर जमकर रिएक्शन कर रहे हैं। बहुत से फैंस ने इसपर फायर, दिल और प्यार वाले इमोजी बनाए हैं। बता दें कि कल भी जान्हवी ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह वरुण धवन के साथ नजर आ रही थीं। दरअसल इन दिनों जान्हवी विदेश में अपनी फिल्म बवाल की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं से वह तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन- जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जान्हवी की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' रिलीज से पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त बज बना चुकी हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले नितेश 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्म बना चुके हैं। उनके निर्देशन में बनी दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।