फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Affair: सुष के नए रिश्ते पर एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट ने भी तोड़ी चुप्पी, बोले- वह गोल्ड डिगर नहीं...

Mon, 18 Jul 2022 03:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 18 Jul 2022 03:49 PM IST
सार

Sushmita Lalit Affair: सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहने वालों पर भड़के विक्रम भट्ट, कहा- वह आखिरी व्यक्ति होंगी जो...

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Vikram Bhatt defends ex girlfriend as she is called a gold digger by trolls
सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन पिछले कुछ दिनों से ललित मोदी संग अफेयर के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स दोनों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। ललित को डेट करने के लिए कई लोग सुष्मिता को 'गोल्ड डिगर' कह रहे हैं। इन सबके बीच सुष्मिता सेन के कथित एक्स बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने एक्ट्रेस के पक्ष  में बयान दिया है।

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Vikram Bhatt defends ex girlfriend as she is called a gold digger by trolls
vikram bhatt

मीडिया हाउस से बात करते हुए विक्रम ने कहा, “सुष्मिता 'लव डिगर' हैं, 'गोल्ड डिगर' नहीं। किसी की त्रासदी किसी का मनोरंजन बनते जा रहा है। हमेशा से ऐसा ही होता आ रहा है। जब करीना [कपूर] ने सैफ [अली खान] से शादी की थी, तब भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। यदि आप एक सेलिब्रिटी हैं और यदि आप कोई ऐसा निर्णय लेते हैं जो नेटिज़न्स को अजीब लगता है, तो वह आपको ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। 

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Vikram Bhatt defends ex girlfriend as she is called a gold digger by trolls
kk - फोटो : kk

विक्रम भट्ट आगे कहते हैं, “सुष्मिता कभी भी किसी के प्यार में पड़ने से पहले उसका बैंक बैलेंस नहीं चेक करती हैं। मैं फिल्म 'गुलाम' को डायरेक्ट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। सुष्मिता, मुझे यूएस ले गईं, और उन्होंने ही मेरा पूरा खर्च उठाया था। जब हम लॉस एंजिल्स पहुंचे तब लिमोजिन को देखकर मैं हैरान रह गया। जब मैंने उससे पूछा तब उसने कहा कि वह अमेरिका में मेरी एंट्री को बेहद खास बनाना चाहती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Vikram Bhatt defends ex girlfriend as she is called a gold digger by trolls
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

बता दें कि रविवार को सुष्मिता सेन ने एक और लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा कर गोल्ड डिगर कहने वालों पर पलटवार किया था। उन्होंने लिखा- 'मेरे अस्तित्व और मेरी अंतरात्मा में पूरी तरह से केंद्रित ... मुझे नेचर की एक चीज बहुत पसंद है, वह अपनी सारी चीजों को एक साथ जोड़े रखता है। लेकिन हम इंसान इस बैलेंस को तोड़ देते हैं। आसपास की दुनिया को इस तरह से दुखी देख मेरा दिल दहल जाता है। मैं, मेरा समर्थन करने वाले लोगों को हमेशा प्यार करती रहूंगी। मैं चाहती हूं कि आप लोग जान लें कि आपकी सुष बिल्कुल ठीक है। मैं वो सूरज हूं जिसकी चमक पूरी तरह से बरकरार है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed