फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shekhar Kapur praises Anurag Kashyap film Kennedy says this is a masterpiece It made me cry

Shekhar Kapur: 'इस फिल्म ने मुझे रुला दिया', केनेडी को लेकर शेखर कपूर ने अनुराग कश्यप की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sun, 04 Jun 2023 11:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 04 Jun 2023 11:53 AM IST
सार

हाल ही में, अनुराग कश्यप की फिल्म ‘केनेडी’ का टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ था। हर तरफ फिल्म की तारीफ की जा रही हैं। अब इसी क्रम में शेखर कपूर ने भी अनुराग कश्यप की तारीफों के पुल बांधे हैं और ‘केनेडी’ को ब्लॉकबस्टर बताया है।

विज्ञापन
Shekhar Kapur praises Anurag Kashyap film Kennedy says this is a masterpiece It made me cry
Shekhar Kapur - फोटो : twitter

विस्तार

फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में, अनुराग कश्यप की फिल्म ‘केनेडी’ का टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ था। हर तरफ फिल्म की तारीफ की जा रही हैं। अब इसी क्रम में शेखर कपूर ने भी अनुराग कश्यप की तारीफों के पुल बांधे हैं और ‘केनेडी’ को ब्लॉकबस्टर बताया है।

विज्ञापन

शेखर कपूर ने की केनेडी की तारीफ
हाल ही में, फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें मनोज बाजपेयी, विजय वर्मा, शबाना आजमी, शेखर कपूर, सुधीर मिश्रा, वरुण ग्रोवर, नीरज घेवन, शाजिया इकबाल सहित इंडस्ट्री के कई फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं ने भाग लिया था। शेखर कपूर ने भी इस स्क्रीनिंग में भाग लिया और फिल्म को देखकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Ulka Gupta: 'सांवले स्कीन टोन वाले लोगों को गांव वालों की तरह देखते हैं', रंगभेद पर फूटा उल्का गुप्ता का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर ने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें रुला दिया है
शेखर ने फिल्म केनेडी की प्रशंसा की और कहा, ‘मैंने कभी अनुराग कश्यप की ऐसी फिल्म नहीं देखी जिसने मुझे आकर्षित नहीं किया हो, लेकिन इस फिल्म ने मुझे रुला दिया। इसने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। इसने मुझे तनाव से बाहर ला खड़ा कर दिया। वह वैसे भी करता है लेकिन मैंने सच में फिल्म का आनंद लिया। एन्जॉय करना बहुत मुश्किल शब्द है जिसका इस्तेमाल उन फिल्मों के लिए किया जा सकता है जो कभी-कभी इतनी डार्क हो जाती हैं, लेकिन यह एक आकर्षक फिल्म है।’

Satyaprem Ki Katha Trailer: इस दिन जारी होगा 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर? दिल चुराएगी कार्तिक-कियारा की जोड़ी

विज्ञापन

सुधीर मिश्रा ने भी बांधे तारीफों के पुल
चौथी बार फिल्म देखने वाले डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने केनेडी की तारीफ करते हुए कहा, 'शानदार फिल्म। यह चौथी बार है जब मैं इसे देख रहा हूं। इस बार ज्यादा अच्छा लगा। यह बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है। यह बहुत अच्छा रहता है। अनुराग कश्यप मेरे पसंदीदा फिल्म निर्माताओं में से एक हैं।’ आपको बता दें कि ‘केनेडी’ में सनी के अपोजिट एक्टर राहुल भट्ट नजर आ रहे हैं। अनुराग कश्यप ने फिल्म का टीजर शेयर कर फैंस को इस बात की खुशखबरी साझा की थी कि उनकी ये फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज की जानी है। बता दें कि फैंस को अनुराग कश्यप की इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आया था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed