फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty reacts to husband raj kundra biopic on his arrest says It is not my place to say anything

Shilpa Shetty: पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर बनने वाली फिल्म पर शिल्पा शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

Sat, 02 Sep 2023 12:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Sep 2023 12:07 PM IST
सार

शिल्पा शेट्टी ने मनोरंजन की दुनिया में अपने 30 साल पूरे होने के मौके पर अपना खूबसूरत सफर साझा किया। साथ ही राज कुंद्रा पर बन रही फिल्म के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
Shilpa Shetty reacts to husband raj kundra biopic on his arrest says It is not my place to say anything
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से खास पहचान बनाई है। उन्होंने 1993 में उन्होंने 'बाजीगर' से सिनेमा की दुनिया में अपना पहला कदम रखा। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके 30 साल पूरे हो चुके हैं। तीन दशक के बाद शिल्पा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि जैसे ही वह रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के जजिंग पैनल में लौटीं तो पिछले कुछ वर्षों में उनके लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही अभिनेत्री ने अपने मां होने के साथ-साथ पेशेवर जीवन को संतुलित करने की चुनौतियों के बारे में बात की।

विज्ञापन

Shilpa Shetty reacts to husband raj kundra biopic on his arrest says It is not my place to say anything
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

हाल ही में दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने मां के रूप में अपने कर्तव्य के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चों ने फिर से स्कूल जाना शुरू कर दिया है और उनके बड़े होने के साथ उनके दिन काफी व्यस्त हो गए हैं। शिल्पा ने कहा कि बच्चों के बड़े होने के कारण मेरे दिन काफी व्यस्त होते जा रहे हैं। मैं एक दिन में ज्यादातर चीजें फिट करने की कोशिश कर रही हूं। यह कुछ भी हो लेकिन रोमांचक है। यह बहुत सारा काम है। मुझसे जरूरत से ज्यादा काम लिया जाता है और कम वेतन दिया जाता है।

Tiger 3: यशराज फिल्म्स ने जारी किया टाइगर 3 का पहला पोस्टर, सलमान और कटरीना का दिखा धांसू लुक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shilpa Shetty reacts to husband raj kundra biopic on his arrest says It is not my place to say anything
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी कहा कि वह अतीत में नहीं जातीं। शिल्पा ने बताया कि मैं अतीत के बारे में केवल तभी याद करती हूं, जब मुझे इसे वर्तमान समय में एक सबक के रूप में उपयोग करना होता है। यह आपका अतीत है, जो आपको उस व्यक्ति के रूप में ढालता है जो आप हैं। मैं सोचती हूं कि मुझे लोगों से जो प्यार मिलता है, वह मुझे कैसे मिलता है। मुझे खुशी और गर्व महसूस होता है कि मैंने इस ढेर सारी प्रतिभा में अपने लिए एक जगह बनाई है। जीवन बहुत अप्रत्याशित है। आप नहीं जानते कि आपके लिए क्या रखा है। मैं अतीत या भविष्य के बारे में नहीं सोचती। मैं जहां हूं और जो हूं खुश हूं। मैं बहुत व्यावहारिक व्यक्ति हूं। मेरा मानना है कि सब कुछ अच्छे के लिए होता है, यहां तक कि सबसे बुरा भी किसी कारण से होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी बॉलीवुड में 10 शीर्ष कलाकारों में नहीं गिना गया।

Kartik-Karan Johar: करण जौहर के घर के बाहर नजर आए कार्तिक आर्यन, साथ में करने जा रहे फिल्म?


 
विज्ञापन

Shilpa Shetty reacts to husband raj kundra biopic on his arrest says It is not my place to say anything
राज कुंद्र - शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा के पति राज कुंद्रा के बारे में अफवाहें बहुत हैं कि वे संभावित रूप से उनके जीवन पर केंद्रित एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर अश्लील सामग्री और एडल्ट फिल्में बनाने को लेकर उनके गिरफ्तारी का मुद्दा भी शामिल होगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म में वह अभिनय भी कर सकते हैं और फिल्म का निर्माण भी कर सकते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर शिल्पा ने कहा कि यह मेरी जगह नहीं है कि मैं कुछ भी कहूं।

Sadhana Shivdasani: लड़कियों के सिर चढ़कर बोलता था साधना का हेयर स्टाइल, पिता के कहने पर चुनी थी अभिनय की राह


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed