सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty share funny video on Sunday is all about Samosa love

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया फनी वीडियो, त्रिमुखी फल के बारे में बताई दिलचस्प बात; लिखा- 'जब तक रहेगा समोसे...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 22 Mar 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: शिल्पा शेट्टी ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके फैंस को अक्षय कुमार की फिल्म के एक लोकप्रिय गाने की याद दिला रहा है। 

Shilpa Shetty share funny video on Sunday is all about Samosa love
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुत सख्त फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं। वह कड़ी एक्सरसाइज और बैलेंस्ड डाइट लेती हैं। लेकिन कभी-कभी वह अपना मनपसंद खाना खाकर मजा भी करती हैं। आज शिल्पा ने अपना एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

Trending Videos

शिल्पा का वीडियो
रविवार को अपने चीट डे पर शिल्पा ने एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। इसमें वह स्वादिष्ट समोसे खाती दिख रही हैं। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की चटनी और जलेबी भी खाती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है त्रिमुखी फल का राज?
इस वीडियो के बैकग्राउंड में मजाकिया आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें समोसे को 'त्रिमुखी फल' कहा जा रहा है। आवाज में कहा गया, 'यह फल पूरे साल मिलता है और दिन में कभी भी खाया जा सकता है। इसे खाने वाले को तीनों लोकों में सुख मिलता है। और इसे खिलाने वाले को तीनों लोकों में जीत मिलती है। समोसे को इमली की मीठी चटनी, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं। और अगर जलेबी के साथ खाओगे तो तीनों लोकों में ताकत मिलेगी।'

शिल्पा ने लिखा नोट
शिल्पा शेट्टी ने इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, 'जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक मैं कहूंगी 'एक और खालू?' शिल्पा के इस वीडियो पर उनके फैंस ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं। शिल्पा अभिनेता संजय दत्त के साथ फिल्म 'केडी द डेविल' में नजर आएंगी।

अक्षय से इस गाने का क्या है कनेक्शन
'जब तक रहेगा समोसे में आलू' गाना 1997 की बॉलीवुड फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' का है। इस गाने को अक्षय कुमार और जूही चावला पर फिल्माया गया है। यह गाना आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें: 'पेद्दी' के डांस नंबर में नजर आएंगी यह अभिनेत्री, राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ होगा कैमियो...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed