फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty upcoming movie sukhee first look poster out now see full details inside

Sukhee Poster: मीडिल क्लास महिला की कहानी बड़े पर्दे उतारने आ रही है शिल्पा, फिल्म 'सुखी' का फर्स्ट लुक आउट

Wed, 23 Aug 2023 04:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 23 Aug 2023 04:04 PM IST
सार

90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें शिल्पा शेट्टी का नाम जरूर शामिल होगा। 30 साल के फिल्मी करियर के दौरान एक्ट्रेस ने एक से एक बढ़कर फिल्म की हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty upcoming movie sukhee first look poster out now see full details inside
सुखी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें शिल्पा शेट्टी का नाम जरूर शामिल होगा। 30 साल के फिल्मी करियर के दौरान एक्ट्रेस ने एक से एक बढ़कर फिल्म की हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘सुखी’ में एक मिडिल क्लास हाउसवाइफ के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म घोषणा के बाद से ही लगातर चर्चा में बनी हुई है। साथ ही इस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने भी आ गया है।

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 22 सितम्बर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म से सोनल जोशी बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रही है। ‘सुखी’ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ कुशा कपिला, दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल, चैतन्य चौधरी और अमित साध अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सुखी’ एक दिल छू लेने वाली कहानी है जो अपनी पहचान भूल चुकी एक हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सुखप्रीत कालरा उर्फ ‘सुखी’ एक 38 वर्षीय पंजाबी हाउसवाइफ हैं जो 20 साल बाद अपने स्कूल के रीयूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाती हैं। ढेर सारे अनुभवों से गुजरते हुए वह खुदको पहली बार एक मां और एक पत्नी नहीं बल्कि एक महिला के रूप में देखती है। ‘सुखी’ हर महिला की कहानी को दर्शाने के लिए तैयार है जो अपने आप को भूल चुकी है। हाल ही में रिलीज हुए लेटेस्ट पोस्टर में शिला शेट्टी का सादगी भरा लुक देखने को मिला है।

विज्ञापन

साल 1993 में शिल्पा शेट्टी ने शाह रुख खान की हिंदी फिल्म 'बाजीगर' से सिनेमा जगत में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। जिनमें 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, जानवर, रिश्ते, धड़कन, छोटे सरकार, इंडियन और अपने' जैसी कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं। आखिरी बार शिल्पा को फिल्म 'निकम्मा' में बड़े पर्दे पर देखा गया।

यह भी पढ़ें: 'मैं औरत थी..मैं औरत हूं..औरत रहूंगी...', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी का धांसू ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed