महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया। मंदिरों में रुद्राभिषेक लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा वातावरण शिव गीतों से गुंजायमान रहा। बॉलीवुड में भी श्रद्धा से शराबोर कई ऐसे फिल्मी भक्ति गीत हैं जो ऐसे मौकों पर छा जाते हैं। इन्हें सुनकर शिव के प्रति भक्ति और भी मजबूत हो जाती है। आज शिव अराधना से जुड़े उन गानों के बारे में जानते हैं।
शिव तांडव से लेकर सुशांत सिंह के ‘नमो नमो शंकरा’ तक पर झूमे शिवभक्त, इन बॉलीवुड गीतों ने भक्ति को दी आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कड़ी में सबसे पहला नाम शिव तांडव का लेना उचित होगा। वैसे तो इसे परम शिव भक्त रावण ने लिखा था, लेकिन बाद में चलकर ये काफी प्रचलित हो गया। फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में इसे और भी बेहतर तरीके से तराशा गया। इसके बाद श्लोकों से भरा ये गीत शिव भक्ति का पर्याय बनकर सामने आया।
जब बात शिव अराधना की आती है तो ‘शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ’ गीत को भला कौन भूल सकता है। इस सुंदर गीत को सुरीली आवाज वाली गायिका अनुराधा पौडवाल ने गाया था। कर्नाटक के करवर में जन्मीं अनुराधा ने हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी कई भक्ति गीत गाए। ये गीत भक्तों के दिल और जुबान पर छा गया।
‘भोले शंकर पधारो बैठे छुपके कहां’ ये गीत भी भक्तों का पसंदीदा रहा। इसे मशहूर गायक हरिहरन ने अपनी आवाज से सजाया था। ये एल्बम ‘शिव महिमा’, ‘सुबह-सुबह ले शिव का नाम’ से लिया गया था। इसके म्यूजिक कंपोजर अनुराधा पौडवाल के पति अरुण पौडवाल थे। बलबीर निर्दोष द्वारा लिखा गया ये गीत भक्तों ने खूब पसंद किया।
‘मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा’ ये गाना भी दर्शकों और श्रोताओं द्वारा काफी पसंद किया गया। इसे भी प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल ने ही गाया था। टी सीरीज द्वारा पेश किया ये शिव भक्ति भजन प्रत्येक श्रद्धालु की जुबान पर रहा।