फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shweta tiwari daughter palak tiwari and saif ali khan son ibrahim ali khan Spotted in Bandra fans says Are they dating

सैफ के बेटे संग घूमने निकलीं श्वेता तिवारी की बेटी, लोग बोले-पलक की तो किस्मत चमक गई

Sat, 22 Jan 2022 11:46 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 11:46 AM IST
सार

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक को जब एक साथ स्पॉट किया गया तो फिर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी। 

विज्ञापन
shweta tiwari daughter palak tiwari and saif ali khan son ibrahim ali khan Spotted in Bandra fans says Are they dating
ibrahim ali khan, palak tiwari - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड में माता-पिता के साथ उन बच्चों का भी एक दूसरे के साथ दोस्ताना याराना चलता रहता है। स्टार किड्स को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाना कोई नई बात नहीं है। अब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक को जब एक साथ स्पॉट किया गया तो फिर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी। दोनों स्टार किड्स को एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

चेहरा छुपाते नजर आए पलक और इब्राहिम-
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो वायरल भयानी पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले पलक तिवारी रेस्टोरेंट से बाहर आती हैं और इसके तुरंत बाद सैफ के बेटे इब्राहिम बाहर निकलते हैं। इसके बाद दोनों स्टार किड्स गाड़ी में एक साथ बैठकर वहां से निकल जाते हैं। इस दौरान पलक और इब्राहिम दोनों ही कैमरे की नजरों से बचते हुए नजर आए। यहां तक की गाड़ी में बैठने के बाद पलक ने अपना चेहरा हाथों से छिपा लिया जबकि इब्राहिम अली खान मुस्कुराते दिखाई दिए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होना शुरु हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

shweta tiwari daughter palak tiwari and saif ali khan son ibrahim ali khan Spotted in Bandra fans says Are they dating
ibrahim ali khan, palak tiwari - फोटो : screen shot

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "कुछ तो गड़बड़ है" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या दोनों डेट कर एक दूजे नू, वाह पलक तिवारी की किस्मत चमक गई, वाह बड़े एक्टर लोगों को पता है ये पैसे वाले को सब पैसे देखकर ही प्यार शादी करती हैं"। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,"वैसे इतनी एक्ट्रेस हैं बॉलीवुड में पर इब्राहिम खान को पलक तिवारी मिली है, ठीक लगती पलक तिवारी फेमस कर दिया जानी हार्डी संधू ने पर मां श्वेता तिवारी की तरह खूबसूरत टैलेंट नहीं है"।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed