फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sikandar Kher Reveals What He Wants to Learn from Anupam Kher in Podacast

Sikandar Kher: अनुपम खेर से कौन सी चीज सीखना चाहते हैं सिकंदर? साझा किया रॉबर्ट डी नीरो से जुड़ा किस्सा

Sun, 06 Apr 2025 09:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Apr 2025 09:23 AM IST
सार

Anupam Kher: सिकंदर खेर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने सौतेले पिता अनुपम खेर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस बातचीत में बताया है कि वह उनके कौन सी चीज सीखना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Sikandar Kher Reveals What He Wants to Learn from Anupam Kher in Podacast
सिकंदर खेर, अनुपम खेर, रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सिकंदर खेर ने अपने सौतेले पिता अनुपम खेर के बारे में दिलचस्प बातें बताई हैं। एक बातचीत में उन्होंने उनसे सीखे जीवन के सबक साझा किए। सिकंदर ने कहा कि अनुपम ने उन्हें हार न मानने की ताकत सिखाई। सिकंदर ने एक पुरानी घटना का जिक्र किया, जब अनुपम ने हॉलीवुड फिल्म 'द सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में अपनी जगह बचाने के लिए रॉबर्ट डी नीरो और ब्रैडली कूपर जैसे बड़े सितारों के सामने अपनी बात रखी। फिल्म में जेनिफर लॉरेंस मुख्य भूमिका में थी। डेविड ओ रसेल ने इसे निर्देशित किया था।

विज्ञापन

Manoj Kumar: मनोज कुमार की अंतिम विदाई के बाद भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा- मेरे यार तेरे साथ बीता हर पल याद आएगा

विज्ञापन

सारांश में ऐसे मिला था अनुपम को रोल

'किस्से विद कोपल' पॉडकास्ट में सिकंदर ने कहा, "जो इंसान पहले से भीगा हुआ है, उसे बारिश का डर नहीं होता। यह बात मैंने उनसे सीखी। उनकी जिद और हिम्मत कमाल की है। जब उन्हें पता चला कि फिल्म 'सारांश' से उन्हें बिना बताए हटा दिया गया था, तब उनके पास मुंबई में रुकने के लिए पैसे भी नहीं थे। फिर भी जाने से पहले उन्होंने महेश भट्ट को अपनी बात सुनाने का फैसला किया। उन्होंने इतने जोरदार तरीके से अपनी बात रखी कि उन्हें वह रोल मिल गया।"
Shraddha Kapoor: ‘स्त्री’ के निर्देशक ने श्रद्धा कपूर को लेकर कही ऐसी बात, फैंस का फूटा गुस्सा; बोले- घिनौना..

पिता से कौन सी चीज सीखना चाहते हैं सिकंदर?

सिकंदर ने कहा कि अनुपम के पसंदीदा अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में उनके साथ काम कर रहे थे। एक रिहर्सल के दौरान डी नीरो को लगा कि अनुपम का किरदार उस सीन में नहीं होना चाहिए। सिकंदर ने साझा किया, "डी नीरो को लगता था कि उनका किरदार मेरे पिता के किरदार को घर में नहीं आने देगा, क्योंकि उसे वह पसंद नहीं था। लेकिन मेरे पिता ने हार नहीं मानी। उन्होंने पूरे सेट और जेनिफर लॉरेंस, ब्रैडली कूपर, क्रिस टकर और रॉबर्ट डी नीरो जैसे सितारे के सामने डायरेक्टर से अपनी बात कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका किरदार उस सीन में क्यों जरूरी है। इसके बाद डायरेक्टर ने डी नीरो से पूछा,और डी नीरो ने हामी भर दी। सिकंदर ने कहा कि मेरे पिता वहां कोई बड़े नाम नहीं थे। वह भारत से आए एक आम अभिनेता थे। मेरे पिता वह रोल खो सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी आत्म-सम्मान की रक्षा की। यही वो चीज है जो मुझे सीखनी है।"

विज्ञापन

कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं सिकंदर

हाल ही में सिकंदर ने फिल्मों में वापसी की है। उन्होंने 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'मंकी मैन' में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा वह कुछ समय पहले वेब सीरीज 'आर्या' और 'सिटाडेल: हनी बनी' में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed