Arijit Singh: 'लोग मुझे नेता समझेंगे..', अरिजीत ने क्यों कही ऐसी बात? पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे गायक
Arijit Singh Cast Vote: दिग्गज गायक अरिजीत सिंह ने बंगाल चुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान वो अपनी पत्नी के साथ नजर आए। जानिए किस अंदाज में पहुंचे अरिजीत…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई। जहां भारी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। इस दौरान दिग्गज गायक अरिजीत सिंह भी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। वो हमेशा की तरह काफी साधारण अंदाज में नजर आए।
बोले- मतदान करके क्या संदेश दूं?
अरिजीत जब पाेलिंग बूथ से निकले तो मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की। इस दौरान वो मजाकिया अंदाज में दिखे। जब मीडियाकर्मी ने पूछा कि मतदान करने के बाद कोई संदेश दीजिए तो अरिजीत ने कहा- 'मैं क्या ही कहूं? अभी तो मतदान चल ही रहा है। इस बीच कुछ बोलूंगा तो लोग समझेंगे कि मैं ही नेता बन गया हूं।'
#WATCH | West Bengal Assembly Polls: Singer Arijit Singh & his wife Koel Roy leave after casting their votes at Jiyaganj Pritam Singh Primary School polling station in Murshidabad pic.twitter.com/z2ipBerVtk
— ANI (@ANI) April 23, 2026
अरिजीत सिंह साल की शुरुआत में तब चर्चाओं में आ गए थे, जब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेकर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये घोषणा की थी कि वो प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं और अब कोई नया काम बतौर प्लेबैक सिंगर नहीं लेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वो स्वतंत्र संगीत बनाना जारी रखेंगे। अरिजीत के इस रिटायरमेंट ने एक नई बहस को भी जन्म दे दिया था। हालांकि, अधिकांश लोगों ने उनके फैसले को उचित बताया था।
हालांकि, रिटायरमेंट के बावजूद अरिजीत के गाने लगातार आ रहे हैं। क्योंकि वो रिटायरमेंट से पहले ही इन गानों को पूरा कर चुके हैं। पिछले दिनों अरिजीत ने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये बताया भी था कि पूरे 2026 और आधे 2027 तक भी मेरे गानें रिलीज होते रहेंगे। क्योंकि वो इन गानों का कमिटमेंट पहले ही ले चुके हैं।
हाल ही में अरिजीत ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में ‘तू ही दिसदा’ गाना गाया है। इसके अलावा उन्होंने जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ में भी गाने गाए हैं। आने वाले समय में भी उनके कई गानें रिलीज होंगे।

कमेंट
कमेंट X