बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी पॉपुलर फ्रेंजाइजी फिल्म 'सिंघम' की तीसरा पार्ट 'सिंघम 3' लेकर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी धीरे-धीरे अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम 3' के स्टार्स के लुक रिवील कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म से ATS चीफ वीर सूर्यवंशी अक्षय कुमार का लुक रिवील किया गया था। रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में अब करीना कपूर की भी एंट्री हो गई है। फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर और किरदार का नाम रिवील कर दिया गया है।
Singham Again: 'हाथों में बंदूक और घाव से भरा बेखौफ चेहरा', सिंघम अगेन से सामने आया करीना का दमदार लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपने किरदार से रुबरुह करवाया है। इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा है कि 'आज मैं आप सभी को सिंघम की सबसे बड़ी ताकत से मिलवाने जा रही हूं। इसका नाम है अवनी बाजीराव सिंघम। चेहरे पर जख्म और हाथों में बंदूक ताने नजर आईं करीना का काफी इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।
करीना ने अपने पोस्ट में आगे लिखते हुए कहा, 'हमने सबसे पहले साल 2007 में काम किया था, 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जिनमें गोलमाल रिटर्नस, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्नस शामिल है। वहीं अब अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम सिंघम रिटर्न है।16 साल लंबा जुड़ाव. कुछ भी नहीं बदला है, बेबो अभी भी वैसी ही है, सरल, प्यारी और मेहनती।
बता दें कि, 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। यह 'सिंघम' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हैं। 'सिंबा', 'सिंघम', 'सिंघम 2' और 'सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा हैं। 'सिंघम अगेन' में सिंबा यानी रणवीर सिंह और वीर सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार, सिंघम अजय देवगन के साथ मिलकर मुकाबला करते नजर आएंगे। 'सिंघम अगेन' को रिलायंस एंटरटेनमेंट, अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह 15 अगस्त 2024 में रिलीज होगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछली बार फिल्म जाने जान में नजर आई थीं। अब करीना कपूर फिल्म सिंघम 3 के अलावा 'द क्रू', 'वीरे द वेडिंग 2', 'द बकिंघम मर्डर्स' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगी। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अगले वर्ष तक खिसकी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग, जानें कब होगा अक्षय कुमार की फिल्म का शुभारंभ!