Singham Again: 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण के किरदार का हुआ खुलासा, अजय देवगन संग होगा यह खास नाता
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण के किरदार का खुलासा हो गया है। मूवी में एक्ट्रेस का अजय देवगन से खास नाता होने वाला है।
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण के किरदार का खुलासा हो गया है। मूवी में एक्ट्रेस का अजय देवगन से खास नाता होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी कॉप-ड्रामा 'सिंघम अगेन' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अजय देवगन स्टारर इस अपकमिंग मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण के जुड़ने की खबर पहले ही सामने आ चुकी है। वहीं, अब मूवी में उनके किरदार को लेकर सामने आई जानकारी फैंस का उत्साह बढ़ाने वाली है।
अजय की बहन बनेंगी दीपिका
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण के जुड़ने की खबर ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया था। वहीं, अब फिल्म में उनका होने वाला किरदार और ज्यादा सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी में दीपिका पादुकोण, अजय देवगन की बहन के किरदार में नजर आएंगी। कथित तौर पर दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं, और उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
Tutti Frutti: दीपक किंगरानी की 'टूटी फ्रूटी' का हुआ एलान, दिखेगा वॉर डॉग सोल्जर्स और सैनिकों के बीच अटूट बंधन
फिल्म के लिए उत्साहित दीपिका पादुकोण
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह रोहित शेट्टी यूनिवर्स की पहली महिला पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगी, और उन्होंने इस एक्शन से भरपूर भाग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दीपिका का किरदार एक लेडी सिंघम की तरह है, और वह फिल्म में अजय देवगन की बहन के किरदार में नजर आएंगी।'
Jawan New Poster: 'डेयरिंग, डैजलिंग, डेंजरस...,' शाहरुख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर जारी
'सिंघम अगेन' की रिलीज
सूत्र के हवाले से आगे कहा गया, 'यह एक अच्छी तरह से लिखी गई भूमिका है, और सिर्फ एक कैमियो से कहीं अधिक है। यह सिंघम में दीपिका के लिए एक उचित विस्तारित उपस्थिति की तरह है, और वह लगभग 35 से 40 दिनों तक शूटिंग करेंगी।' 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण के अलावा टाइगर श्रॉफ भी कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनका प्रवेश रोहित शेट्टी के पुलिस जगत में उनके प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म इस वर्ष सितंबर में फ्लोर पर जाएगी और अगले वर्ष अगस्त में रिलीज होगी।