फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sitaare Zameen Par Actor Aamir Khan Celebrates Ganesh Chaturthi See Photos Inside

Aamir Khan: आमिर खान ने बेटे आजाद के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, बहन निखत भी साथ आईं नजर

Mon, 09 Sep 2024 12:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 09 Sep 2024 12:30 AM IST
सार

आमिर खान को हाल ही में अपने बेटे आजाद और बहन निखत के साथ गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 

विज्ञापन
Sitaare Zameen Par Actor Aamir Khan Celebrates Ganesh Chaturthi See Photos Inside
आमिर खान - फोटो : एक्स- @Sabrina_AKF

विस्तार

आमिर खान की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में होती है। भले ही वह अभिनय से काफी समय से दूर हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्हें अपने बेटे आजाद राव, बहन निखत खान और उनके पति संतोष हेगड़े के साथ मुंबई स्थित अपने घर पर गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया। 

विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान की नई फिल्मों पर साख का संकट, नहीं मिली ‘सितारे जमीं पर’ व ‘लाहौर 1947’ की मनचाही कीमत

विज्ञापन

आरती करते नजर आए आमिर

उत्सव की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिसमें आमिर नीले रंग का कुर्ता और काली पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वह पूजा में शामिल होते हुए और अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में आमिर को आरती करते हुए देखा जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बहन निखत भी साथ दिखीं

वहीं, निकहत गुलाबी रेशमी साड़ी में नजर आ रही हैं। निखत को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म पठान में एक कैमियो रोल में देखा गया था। उन्होंने संतोष हेगड़े से शादी की है, जो पुणे स्थित एक दवा कंपनी के सीईओ के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। यह जोड़ा राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व की यात्रा के दौरान मिला और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। सेवानिवृत्ति के बाद संतोष मुंबई चले गए ताकि निकहत अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें, जो उनकी शादी के बाद धीमा पड़ गया था। 


इस फिल्म से वापसी करेंगे आमिर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आमिर को आखिरी बार पर्दे पर बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।
Amar Kaushik Interview: अमर कौशिक के लिए ये वाला राजकुमार सबसे लकी, अभिषेक के किरदार से जन्मा हॉरर यूनिवर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed