फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sitaare Zameen Par wrap up shooting Aamir Khan starrer film now set for post production as per Report

Sitaare Zameen Par: आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' की पूरी हुई शूटिंग, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होगा शुरू

Mon, 16 Dec 2024 01:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सितारे जमीन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के लिए तैयार है। इस जानकारी से आमिर के प्रशंसक बेहद खुश हैं कि उन्हें फिल्म को देखने के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
 

विज्ञापन
Sitaare Zameen Par wrap up shooting Aamir Khan starrer film now set for post production as per Report
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_

विस्तार

सितारे जमीन पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आमिर खान, जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आमिर ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट पर अपडेट दिया और बताया कि यह 2025 के बीच में इसे रिलीज किया जा सकता है। आज मिली जानकारी के अनुासर, सितारे जमीन पर की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए तैयार है।
विज्ञापन

पोस्ट प्रोडक्शन का काम होगा शुरू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगामी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की शूटिंग 15 दिसंबर, 2024 को पूरी हो चुकी है। आमिर खान आरएस प्रसन्ना निर्देशित इस फिल्म के पैच शूट के लिए फिल्म सिटी के सेट पर मौजूद थे। शूटिंग दोपहर 2 बजे शुरू हुई और रात तक चली थी। बहरहाल, सितारे जमीन पर की शूटिंग पूरी हो गई है और अब यह अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। आमिर और प्रसन्ना अब अपना ध्यान पोस्ट-प्रोडक्शन पर लगाएंगे, जिसमें संपादन, विजुअल इफेक्ट और साउंड डिजाइन शामिल होगा।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता 2025 की गर्मियों में सितारे जमीन पर को रिलीज कर सकते हैं और हो सकता है कि फरवरी में फिल्म की ग्रुप स्क्रीनिंग आयोजित की जाए। आमिर दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर अपने प्रोजेक्ट को 'फाइन-ट्यूनिंग' करने में विश्वास रखते हैं, इसलिए, टीम अंतिम संपादन पर काम कर रही है ताकि इसे फरवरी में दिखाया जा सके।
विज्ञापन

कैसी होगी फिल्म
इससे पहले आमिर खान सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे। वहां एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने सितारे जमीन पर के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां शेयक की थीं । उन्होंने बताया कि यह उनकी 2007 की फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है। अभिनेता ने खुलासा किया कि फिल्म सितारे जमीन पर में नए किरदार और नई कहानी होगी।
Zakir Hussain: निधन के बाद वायरल हो रहा उस्ताद जाकिर हुसैन का यह वीडियो, देव पटेल की इस फिल्म में आए थे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed