फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sky Force Streaming on Prime Video Watch Akshay Kumar Veer Pahariya Film Now But Pay to Rent

Sky Force: ओटीटी पर आई 'स्काई फोर्स', लेकिन देखने के लिए करना होगा ये काम

Fri, 07 Mar 2025 03:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 07 Mar 2025 03:40 PM IST
सार

Sky Force: स्काई फोर्स सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर उपलब्ध हो गई है। हालांकि, इसे देखने के लिए लोगों को पैसे खर्च करने होंगे।
 

विज्ञापन
Sky Force Streaming on Prime Video Watch Akshay Kumar Veer Pahariya Film Now But Pay to Rent
स्काई फोर्स - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। अब करीब छह हफ्तों बाद यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने लगी है। इस फिल्म को अब आप प्राइम वीडियो इंडिया पर देख सकते हैं, लेकिन खास बात यह है कि इसे देखने के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे।

विज्ञापन

IGL: रणवीर अल्लाहबादिया-अपूर्वा ने महिला आयोग से माफी मांगी, महिलाओं का सम्मान करने की बात कही

विज्ञापन

देखने के लिए खर्च करने होंगे पैसे

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को अब प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, इसे किराए पर उपलब्ध कराया गया है, यानी दर्शकों को इसे देखने के लिए 349 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। यह शुल्क प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन फीस से अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 'बच्चे गलत व्यवहार के लिए पैरेंट्स को दोषी ठहराते हैं', एक्ट्रेस की मां ने बच्चों को कहा गलत


देशभक्ति पर आधारित है फिल्म

स्काई फोर्स एक देशभक्ति आधारित ड्रामा है जो 1965 से 1988 के बीच के समय पर आधारित है। अक्षय कुमार इस फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर के ओ आहुजा और वीर पहाड़िया विंगमैन टीके विजय के किरदार में नजर आए हैं। अक्षय का किरदार वीर चक्र पुरस्कार प्राप्त ओम प्रकाश तनेजा पर आधारित है, जबकि वीर पहाड़िया का किरदार महावीर चक्र पुरस्कार विजेता अज्जमादा बोपैय्या देवैया पर आधारित है।


फिल्म में ये सितारे भी हैं मौजूद

स्काई फोर्स का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने संयुक्त रूप से किया है।  फिल्म में  अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा सारा अली खान, निम्रत कौर, शरद केलकर, मोहित चौहान और वरुण वडोला जैसे सितारे हैं।


ये हैं फिल्म के निर्माता

फिल्म को संदीप केवलानी, आमिल कीयन खान, कार्ल ऑस्टिन और निरेन भट्ट ने लिखा है। वहीं, इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के निर्माताओं में ज्योति देशपांडे, अमर कौशिक, भौमिक गोंडालिया और दिनेश विजान जैसे नाम शामिल हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed