नरेंद्र मोदी की मंत्री बनेंगी अभिषेक की मां!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय संभालने वाली स्मृति ईरानी पेशे से कलाकार भी हैं। वह हिट टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में लीड रोल कर चुकी हैं। अब स्मृति हिंदी फिल्मों से शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म आल इज वेल होगी। इस फिल्म में वह मां का किरदार करती हुई दिखेंगी।
अभिषेक बच्चन की बनेंगी मां
स्मृति ईरानी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मां बनेंगी। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म में स्मृति ऋषि कपूर की पत्नी और अभिषेक की मां बनेंगी। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
उम्र का फर्क नहीं
मजे की बात यह है कि स्मृति ईरानी और अभिषेक बच्चन की उम्र में कोई अंतर ही नहीं है। मां और बेटे दोनों एक ही साल 1976 में पैदा हुए हैं। स्मृति ईरानी की पैदाइश भी 1976 है और अभिषेक बच्चन का जन्म भी इसी साल हुआ है। लेकिन फिल्मों में ऐसा होता आया है। तो सबकुछ स्वाभाविक है।