फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media Post Says Emraan Hashmi Will Play Bade Sahab In Dhurandhar The Revenge With Ranveer Singh

क्या इमरान हाशमी निभाएंगे ‘धुरंधर- द रिवेंज’ में 'बड़े साहब' का किरदार? सोशल मीडिया पोस्ट से मची खलबली

Mon, 23 Feb 2026 03:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 23 Feb 2026 03:25 PM IST
सार

Dhurandhar The Revenge: फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल जल्द ही आने वाला है और फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि 'बड़े साहब' का किरदार कौन निभाएगा। इन्हीं अटकलों के बीच एक एक्टर का नाम अभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  
 

विज्ञापन
Social Media Post Says Emraan Hashmi Will Play Bade Sahab In Dhurandhar The Revenge With Ranveer Singh
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ को आए करीबन 3 महीने हो गए हैं और अब फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी आंखें जमाई हुईं है कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कोई भी अपडेट मिस ना कर दें। 

विज्ञापन

यामी गौतम का होगा स्पेशल अपीयरेंस
फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। पहले ही खबर आ चुकी है कि आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी, वहीं अक्षय खन्ना भी फ्लैशबैक सीन में दिखाई देंगे। अब लेटेस्ट चर्चा ये है कि यामी के ‘हक’ मूवी के को-स्टार इमरान हाशमी भी ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

‘बड़े साहब’ का कई बार आ चुका है नाम
बता दें कि पहले पार्ट में ‘बड़े साहब’ का नाम फिल्म में कई बार लिया गया था। संजय दत्त के किरदार एसपी चौधरी असलम और अर्जुन रामपाल के निभाए किरदार आईएसआई मेजर इकबाल ने इस नाम का जिक्र किया था। बाद में रणवीर सिंह के किरदार ने अपनी डायरी में ‘बड़े साहब’ को अगला टारगेट बताया था, जब वह रहमान डकैत को मार चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल 
अब चर्चा है कि फिल्म के सीक्वल में ‘बड़े साहब’ का किरदार इमरान हाशमी निभा सकते हैं। लेटरबॉक्स्ड पर मौजूद कास्ट लिस्ट के मुताबिक इमरान को इस रोल के लिए कास्ट किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

ये है पोस्ट - 



रेडिट पर फैंस इस खबर से बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इमरान की कास्टिंग कमाल है, वो बहुत टैलेंटेड हैं… हक में भी शानदार थे।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अख्खा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ!’ हालांकि, कुछ फैंस ने इस खबर पर सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि लेटरबॉक्स्ड का डेटा टीएमडीबी से आता है और उसे कोई भी एडिट कर सकता है, इसलिए यह पूरी तरह से भरोसे के लायक नहीं है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


कब रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'
'धुरंधर: द रिवेंज' पिछले साल आई 'धुरंधर' का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे, जिन्होंने भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed