फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soha Ali Khan Recalls Burglary Incident Says Kunal Kemmu Fought The Thief But I Cried In Corner

जब सोहा अली खान के घर में घुसा था चोर, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन; बताया सैफ-करीना देते हैं क्या खास सलाह?

Mon, 11 May 2026 03:01 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 11 May 2026 03:01 PM IST
सार

Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने अपने घर पर हुई चोरी की वारदात को याद किया। बताया कि कैसा था उनका रिएक्शन…

विज्ञापन
Soha Ali Khan Recalls Burglary Incident Says Kunal Kemmu Fought The Thief But I Cried In Corner
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sakpataudi

विस्तार

अभिनेत्री सोहा अली खान फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटीज को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में सोहा ने एक पुराने घटनाक्रम को याद किया, जब उनके पुराने घर पर चोर घुस आए थे और पति कुणाल खेमू ने उनका सामना किया था। हालांकि, सोहा ने बताया कि उस समय वो खुद क्या कर रही थीं।

विज्ञापन

हाथ में प्लास्टर होने पर भी कुणाल ने किया था चोर का सामना
युवा कार्यक्रम में बात करते हुए सोहा अली खान ने बताया कि यह घटना 2011 में हुई थी, जब वे सो रहे थे और एक चोर उनके बेडरूम में घुस आया था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब कई साल पहले हमारे घर में चोरी हुई थी और कुणाल ने चोर को पकड़ा था, तो मैं कोने में खड़ी होकर रोई थी। चोरी के दौरान मैं डर से एक ही जगह पर ठहर गई थी और उस समय कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दे पाई। जबकि कुणाल ने हाथ में प्लास्टर होने के बावजूद घुसपैठिए से जमकर मुकाबला किया था। 

विज्ञापन

Soha Ali Khan Recalls Burglary Incident Says Kunal Kemmu Fought The Thief But I Cried In Corner
सैफ अली खान और सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
रिश्तों के बारे में सलाह देते हैं सैफ
बातचीत के दौरान सोहा ने स्वीकार किया कि काश वो उस समय कुछ और प्रतिक्रिया दे पातीं। एक्ट्रेस ने माना कि वह तनावपूर्ण स्थितियों में बेहोश सी (अनकॉन्शेस) हो जाती हैं। पिछले कई साल से वह इस पर काम करने की कोशिश कर रही हैं। घटना पर अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने मजाक में खुद को डरपोक भी कहा। इस दौरान सोहा ने बताया कि सैफ अक्सर उन्हें रिश्तों के बारे में सलाह देते हैं। जबकि भाभी करीना कपूर खान उन्हें इधर-उधर की जानकारी और गपशप से अपडेट रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed