सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soil Save Movemen: From Kangana Ranaut to Anupam Kher support Sadhguru Save the soil campaign

Soil Save Movement: कंगना रणौत से लेकर अनुपम खेर तक, इन सेलेब्स ने किया सद्गुरू के मिट्टी बचाओ अभियान का समर्थन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
सार

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु के द्वारा कुछ समय पहले ही मिट्टी बचाओ अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का बॉलीवुड के सितारे खुलकर समर्थन कर रहे हैं। 

Soil Save Movemen: From Kangana Ranaut to Anupam Kher support Sadhguru Save the soil campaign
Celebs Support Save Soil Movement - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु के द्वारा कुछ समय पहले ही मिट्टी बचाओ अभियान शुरू किया गया, जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार्स इस अभियान का हिस्सा बन गए हैं। कंगना रनौत, अजय देवगन, आर माधवन, प्रेम चोपड़ा, अनुपम खेर, मौनी रॉय, जूही चावला, मनीषा कोइराला और तमन्ना भाटिया जैसे प्रसिद्ध कलाकारों से लेकर सोनू निगम, श्रेया घोषाल, दिलजीत दोसांझ, मालुमा जैसे लोकप्रिय गायकों ने इस अभियान का समर्थन किया है और मिट्टी के विनाश के प्रति अपनी चिंता जताई है।

Trending Videos


आर माधवन ने इस अभियान के समर्थन में ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा, ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मुताबिक, दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी में किसी न किसी तरह की पोषण की कमी है। वैज्ञानिकों को संपन्न परिवारों के ऐसे लोगों का पता चल रहा है जो कुपोषण का शिकार हैं- इसे छिपी-भूख कहा जाता है। चूंकि आपका पेट भरा है तो आपको एहसास नहीं होता, लेकिन आपका शरीर इस कुपोषण के असर से पीड़ित है। हमारे भोजन में जरूरी तत्वों की कमी है क्योंकि हमारी मिट्टी खुद मर रही है। उसमें जैविक तत्वों की पर्याप्त मात्रा नहीं है। अगर हम अपनी मिट्टी को स्वस्थ नहीं रखते, तो हमारे और आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ रहने का कोई तरीका नहीं है। मिट्टी को बचाने का यही समय है। मिट्टी को बचाने और एक स्वस्थ और टिकने योग्य धरती बनाने के लिए मेरे प्रयासों में मेरे साथ जुड़ें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी मिट्टी बचाओ अभियान पर योगदान देने की लोगों से अपील की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया कि सब कुछ मिट्टी से आता है और हमारे पास अगले 40-50 वर्षों के लिए केवल मिट्टी बची है। उन्होंने लोगों से मिट्टी बचाओ आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, ‘हम सरकार से एक नीति के रूप में मिट्टी बचाना चाहते हैं और यह हमारे नेतृत्व को चुनने का आधार होना चाहिए... अगर हम इसे एक संकट के रूप में देखते हैं तो इसे संबोधित किया जाएगा अन्यथा यह संकट बहुत जल्द एक आपदा होगा। जागरूकता फैलाएं…  अपना योगदान दे और इसमें शामिल हो।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Conscious Planet #SaveSoil (@consciousplanet)


 
बॉलीवुड के प्रसिद्ध खलनायक प्रेम चोपड़ा भी इस अभियान के समर्थ में आगे आए हैं। उनके दामाद और कलाकार शर्मन जोशी ने वीडियो साझा किया। इसमें अभिनेता ने लोगों को याद दिलाया कि मिट्टी कोई निर्जीव पदार्थ नहीं बल्कि एक जीवित चीज है जो हमारा पोषण करती है। उन्होंने ये भी कहा है, ‘अगर सद्गुरु जी 65 साल की उम्र में मिट्टी को बचाने के लिए 30,000 किमी की यात्रा पर निकल सकते हैं, तो लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए हम हर दिन ट्वीट क्यों नहीं कर सकते?’ अभिनेता को धन्यवाद देते हुए सद्गुरु ने जवाब दिया, ‘मिट्टी जैसी मां कोई नहीं है। कोई जीवन उसके आलिंगन से नहीं बच सकता। अगर हमारे दिलों में मानवता जिंदा है, तो हमें उसकी संकट की चीख का उत्तर देना होगा और उसे एक गीत में बदलना होगा। आइए इसे कर दिखाए। -सद्गुरु’
 
 
इस अभियान का समर्थन करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ईशा होम स्कूल की एक युवा लड़की धुलिका के साथ ‘सेव सॉयल’ पर बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में धुलिका ने जहां मिट्टी बचाओ आंदोलन के महत्व को समझाया, वहीं अभिनेता ने इस आंदोलन के लिए सद्गुरु की सराहना की। उन्होंने ये भी माना कि इस कठिन यात्रा शुरू करने के लिए आने वाली पीढ़ियां उनकी आभारी रहेंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 
आध्यात्मिक नेता  सद्गुरु ने 21 मार्च 2022 को लंदन से वैश्विक ‘सेव-सायल’ अभियान शुरू किया है। मिट्टी के विनाश पर जागरूकता बढ़ाने और नीतियों में परिवर्तन लाने के लिए उन्होंने इस यात्रा का बीड़ा उठाया है। हमारी पीढ़ी की सबसे गंभीर पर्यावरणीय चिंता और तेजी से होते मिट्टी के विनाश की ओर ध्यान खींचने के लिए सद्गुरु 25 देशों से गुजरते हुए तीन महाद्वीपों को पार करेंगे। सद्गुरु की 25 देशों से होकर 30,000 किमी की अकेले मोटरसाइकिल यात्रा से प्रेरित होकर उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं आपकी विस्मय करने वाली 100 दिन की अकेले मोटर साइकिल यात्रा को फॉलो कर रही हू! अपनी मिट्टी, अपनी धरती, अपने लोगों और अपने भविष्य के प्रति हम सबकी एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें मार्ग दिखाने और हमें कार्यवाही करने को प्रेरित करने के लिए आपको धन्यवाद।’
 
इससे पहले, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, मिट्टी बचाओ अभियान को समर्थन देने वाले मशहूर लोगों की नवीनतम सूची में जुड़ गए। एक्टर ने सद्गुरु और चेक गणितज्ञ कारेल जेनेसेक की मिट्टी बचाओ अभियान पर बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया और कहा, ‘इस उद्देश्य को समर्थन देने में खुशी हो रही है क्योंकि स्वस्थ मिट्टी ही जीवन की आधारशिला है। आपको आपकी ‘सेव-सायल’ यात्रा के लिए शुभकामनाएं।’
 
 
बॉलीवुड स्टार को धन्यवाद देते हुए सद्गुरु ने कहा, ‘नमस्कारम अजय। आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और समर्थन के लिए आपको धन्यवाद। यह इस समय का सौभाग्य है कि हमारे पास इस स्थिति को पलटने के लिए संसाधन, टेक्नॉलजी, और काबिलियत है। मिट्टी को बचाने के इस मिशन के लिए जरूरी प्रयास हेतु, आपकी आवाज लोगों को एक करने में मदद करेगी। आशीर्वाद। - सद्गुरु।’ इस अभियान ने रकुल प्रीत सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, तमन्ना, ऋतुपर्ण सेनगुप्ता, शक्ति मोहन, शिल्पा शेट्टी, कौशिकी चक्रवर्ती, जैसे तमामों दूसरे मशहूर कलाकारों का समर्थन भी हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed