{"_id":"67e431b1e6c61add100d7872","slug":"sonakshi-sinha-and-prerna-arora-in-mount-abu-for-jatadhara-movie-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prerna Arora: साउथ में धमाका करने को तैयार प्रेरणा अरोड़ा, सोनाक्षी के साथ माउंट आबू में खूब जम रही संगत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prerna Arora: साउथ में धमाका करने को तैयार प्रेरणा अरोड़ा, सोनाक्षी के साथ माउंट आबू में खूब जम रही संगत
फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा इस बार साउथ सिनेमा में बड़ा धमाका करने जा रही है। उनकी फिल्म में जब से हिंदी सिनेमा की ‘रज्जो’ यानी सोनाक्षी सिन्हा ने एंट्री ली है, फिल्म की मार्केट वैल्यू एकदम से आसमान छूने लगी है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी वायरल हो चुका है।इन दिनों सोनाक्षी माउंट आबू में हैं और वहां तेजी से पूरी हो रही है उनकी नई फिल्म ‘जटाधरा’।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की कंपनी की फिल्म ‘नोटबुक’ से लॉन्च हुए अभिनेता जहीर इकबाल के शादी की है, ये बात सब जानते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ की, ये भी सबको पता है लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों जल्द ही एक और फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ में भी साथ काम करने वाले हैं। फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ के शुरू होने से पहले ही निर्माता प्रेरणा अरोड़ा अपनी फिल्म ‘जटाधरा’ पूरी कर लेना चाहती हैं।
Deepika Chikhlia: ‘सीता मैया’ का होने जा रहा छोटे परदे पर नया अवतार, शक्ति के इस रूप में करेंगी भक्त की रक्षा
3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा, प्रेरणा अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनाक्षी की अगली रिलीज होने वाली फिल्म ‘जटाधरा’ ही होगी और इसीलिए सोनाक्षी इन दिनों राजस्थान के माउंटआबू में प्रेरणा संग खूब संगत जमा रही है। दोनों की केमिस्ट्री की शूटिंग के दौरान खूब चर्चा है। निर्माता प्रेरणा अरोड़ा की इस फिल्म ‘जटाधरा’ में सोनाक्षी साउथ सितारे सुधीर बाबू क साथ दिखेंगी। सोनाक्षी की ये पहली तेलुगु फिल्म है, इस फिल्म में सुधीर और सोनाक्षी के साथ शिल्पा शिरोडकर, रेन अंजली और दिव्या विज भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रेरणा अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेरणा के करीबी लोगों के मुताबिक ‘जटाधरा’ का माउंट आबू वाला शेड्यूल अगले महीने तक चलने वाला है और इसके बाद फिल्म का दो हफ्ते का शेड्यूडल हैदराबाद में भी है। फिल्म ‘जटाधरा’ के बाद सोनाक्षी के पास जहीर इकबाल वाली फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ तो है ही, उनकी एक और फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ भी निर्माण के विभिन्न चरणों में है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
37 साल की हो चुकीं सोनीक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्मों में पारंपरिक हीरोइनों के किरदार करने की बजाय ऐसे किरदारों को तवज्जो दे रही हैं, जो उन्हें बतौर अभिनेत्री मुख्यधारा में वापस ला सकें। चर्चा ये भी है कि अगर फिल्म ‘सिकंदर’ हिट रही तो सलमान खान फिल्म्स जल्द ही ‘दबंग 4’ का भी ऐलान कर सकती है। ऐसा हुआ तो चुलबुल पांडे के साथ रज्जो भी बड़े परदे पर फिर से नजर आ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।