फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi sinha supported jharkhand jpsc and jssc exam student protest

सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद सोनाक्षी ने किया झारखंड के छात्र प्रदर्शन का समर्थन, जानें क्या बोलीं अभिनेत्री?

Tue, 04 Aug 2026 06:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Aug 2026 06:27 PM IST
सार

Sonakshi Sinha Supported Jharkhand Students Protest:  नीट पेपर लीक विरोध करने वाले छात्रों का समर्थन करने के बाद अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड के छात्र प्रदर्शन का भी समर्थन किया है। सोनाक्षी ने हाल ही में इससे जुड़ा एक पोस्ट साझा किया। 

विज्ञापन
Sonakshi sinha supported jharkhand jpsc and jssc exam student protest
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

विस्तार

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती में अनियमितताओं को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रदर्शन का समथर्न किया है। जानें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर क्या कहा?

विज्ञापन


सोनाक्षी ने पोस्ट किया वीडियो
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट कर छात्रों का समर्थन किया। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘झारखंड के छात्रों पर सबकी निगाहें हैं। अपने देश के छात्रों को इस तरह की स्थिति से गुजरते देखना बेहद दुखद है। यह कब रुकेगा?’
विज्ञापन

बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक और वीडियो साझा किया जिसमें विरोध प्रदर्शन में शामिल एक छात्र मीडिया से बात करते हुए सवाल उठाता नजर आया कि राज्य के संघर्षों पर राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता?

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi sinha supported jharkhand jpsc and jssc exam student protest
सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @aslisona

कब से हो रहा विरोध प्रदर्शन ?
झारखंड राज्य की राजधानी रांची में छात्र 29 जुलाई से स्टेडियम में अनिश्चितकाल तक धरने पर बैठे हैं। वह 14वीं जेपीएससी परीक्षा, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस विरोध प्रदर्शन से झारखंड सरकार पर स्वतंत्र जांच और राज्य की भर्ती एजेंसियों में बदलाव की मांग बढ़ गई है।

Sonakshi sinha supported jharkhand jpsc and jssc exam student protest
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

CJP प्रोटेस्ट का भी समर्थन किया था
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले नीट पेपर लीक मामले में विरोध कर रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सड़कों पर उतरे छात्रों के प्रति अपनी चिंता जाहिर की थी। इसी तरह अब उन्होंने झारखंड के छात्रों का साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed