{"_id":"6a71e4d2299c03ed4f08b9e9","slug":"ramayana-movie-designers-reaction-on-trolling-over-sai-pallavi-role-sita-and-lara-dutta-look-for-kaikeyi-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हम इसके लिए तैयार थे'; 'रामायण' में सीता के रूप में साई पल्लवी की ट्रोलिंग पर डिजाइर्स ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'हम इसके लिए तैयार थे'; 'रामायण' में सीता के रूप में साई पल्लवी की ट्रोलिंग पर डिजाइर्स ने तोड़ी चुप्पी
Tue, 04 Aug 2026 06:48 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:48 PM IST
सार
Ramayana Movie Designers: फिल्म 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इसके बाद साई पल्लवी को माता सीता के रूप में उनके मॉडर्न लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इस पर फिल्म के कॉट्यूम डिजाइनर्स ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
साई पल्लवी-लारा दत्ता
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर जब से सामने आया है, तब से इसमें किरदारों के कॉस्ट्यूम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है। कुछ यूजर्स ने कुछ किरदारों, खासकर साई पल्लवी के सीता वाले लुक की मॉडर्न स्टाइलिंग पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने लारा दत्ता के माता कैकेयी वाले लुक की तुलना मशहूर टीवी सीरियल के किरदारों से कर डाली। ट्रोलिंग के बीच फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
रिम्पल नरूला बोलीं- 'हमें पता था तुलना होगी ही'
फिल्म 'रामायण' के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत नरूला ने किरदारों के लुक से जुड़े क्रिएटिव फैसलों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाओं की उम्मीद थी। माता कैकेयी के लुक की तुलना टीवी सीरियल्स से करते हुए काफी मीम शेयर किए गए हैं। माता सीता के ब्लाउज को लेकर आलोचना पररिम्पल ने कहा, 'हमें पता था कि इस पर बातचीत और तुलना तो होनी ही थी। रामायण जैसा महाकाव्य पीढ़ियों से हमारी सामूहिक चेतना का हिस्सा रहा है। कास्टिंग, कॉस्ट्यूम, विज़ुअल इफैक्ट्स और लोगों की सही या गलत मानने वाली सोच को लेकर हमेशा अलग-अलग राय होती हैं। हम इसके लिए तैयार थे। जिस चीज ने हमें जमीन से जोड़े रखा, वह है अपने काम के प्रति हमारी ईमानदारी'।
विज्ञापन
कहा- 'सोच-समझकर फैसला लिया'
माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी के ब्लाउज को लेकर हो रही आलोचना पर बात करते हुए रिम्पल ने कहा कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया था। यह उस किरदार के बारे में उनकी अपनी समझ पर आधारित था। उन्होंने कहा, 'जब मैं आंखें बंद करके माता सीता के बारे में सोचती हूं तो मैं पुरातात्विक प्रमाणिकता के बारे में नहीं सोचती। मैं चाहती थी कि मेरी देवी, जो मेरे मंदिर में विराजमान हैं, वैसी ही दिखें जैसी छवि मेरे मन-मस्तिष्क में बसी हुई है। यह एक सोच-समझकर किया गया चुनाव था'।
विज्ञापन
बोले- 'यह हमारा नजरिया है'
रिसर्च और कलात्मक नजरिए के बीच संतुलन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'कॉस्ट्यूम डिजाइन की नींव रिसर्च है, लेकिन कलात्मक नजरिया ही इसे आर्ट बनाता है। उस दौर के ऐसे कोई कपड़े सुरक्षित नहीं बचे हैं, जिन्हें हम बस हूबहू रिक्रिएट कर सकें। हम सभी कैलेंडर आर्ट, मिनिएचर पेंटिंग, मंदिरों की तस्वीरों और राजा रवि वर्मा की कलाकृतियों को देखते हुए बड़े हुए हैं। अलग-अलग संस्कृतियों और देशों में रामायण को अलग-अलग तरह से समझा और दिखाया गया है। यह हमारा नजरिया है'।
हरप्रीत बोले- 'लोग जल्दबाजी में रिएक्शन देते हैं'
वहीं हरप्रीत नरूला ने कैकेयी के लुक को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि उनके कॉस्ट्यूम को एक खास मकसद और प्रतीकात्मक अर्थ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था। उन्होंने कहा, 'उनके कॉस्ट्यूम में हरा रंग मातृत्व को दिखाता है, जबकि गहरा मैरून रंग उस फैसले की भावनात्मक मजबूती और उससे जुड़ी गंभीरता को दर्शाता है जो उन्हें लेना है। वह अपने बेटे और राम के बीच उलझन में हैं। हर रंग को सोच-समझकर चुना गया था। कभी-कभी लोग इसके पीछे की सोच को समझे बिना ही बहुत जल्दी प्रतिक्रिया दे देते हैं'। उन्होंने कहा, 'यह हमारी कोशिश है कि एक प्राचीन महाकाव्य नई पीढ़ी से विजुअली बात करे। हर धागे के पीछे एक सोच है। हम दर्शकों से अपील करना चाहते हैं कि इसे देखे बिना कोई राय न बनाएं। इसे देखें, इसका अनुभव करें और फिर अपनी राय बनाएं'।