सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha zaheer iqbal dance video viral on mithun da song

मिथुन दा के गाने पर डांस करते दिखे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, फैंस के बीच वायरल हुआ वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 30 Mar 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों मिथुन दा के गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं।

Sonakshi Sinha zaheer iqbal dance video viral on mithun da song
सोनाक्षी और जहीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने अतरंगी अंदाज से अक्सर ही फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। अब उनका एक मजेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों मिथुन दा के एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

सोनाक्षी और जहीर का वीडियो
मिथुन चक्रवर्ती की पुरानी फिल्म 'डांस डांस' के गाने 'जिंदगी मेरी डांस डांस' पर थिरकते दिखे। जहीर अपनी मस्ती में अपने खुद के स्टेप्स बनाने लगे, जिस पर सोनाक्षी ने हंसते हुए उनसे पूछा, 'तुम एक आम इंसान की तरह डांस क्यों नहीं कर सकते?' सोनाक्षी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'अपनी ही धुन में डांस करते हुए।'

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सोनाक्षी और जहीर के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर अपनी राय पेश कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स किए-

  • 'कितने प्यारे हैं दोनों'
  • 'मुझे उनकी हर अजीब बात पसंद आती है'
  • 'बस यही करेंगे फिल्म तो देगा नहीं कोई अब'
  • 'विराट और अनुष्का के बाद सबसे अच्छी जोड़ी'
  • 'माशाल्लाह किसी की नजर ना लगे।'

सोनाक्षी और जहीर की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की। यह एक रजिस्टर मैरिज थी, जो स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई। दोनों ने 7 साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। 


यह भी पढ़ें: Vivian Dsena: विवियन डिसेना के घर आई खुशखबरी, पत्नी नौरान अली ने दिया बेटे को जन्म; लिखा- 'इस बार राजकुमार...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed