{"_id":"ee223eb8-d96c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sooraj-pancholi-coping-well-with-jail-says-sister-sana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदियों संग कैसी बीत रही सूरज की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल में कैदियों संग कैसी बीत रही सूरज की जिंदगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Jun 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली मुख्य आरोपी बनाए गए हैं। इस आरोप के तहत अभी वह फिलहाल आर्थर रोड की जेल में हैं। बीते दिनों सूरज से मुलाकात करने के लिए उनकी बहन सना जेल भी गई थी।
विज्ञापन
सना ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए अच्छी खबर यह है कि सूरज मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से ठीक हैं।
पंचोली परिवार के एक मित्र ने कहा कि सना बेहद डर और निराशा के साथ वहां गई थीं, लेकिन वह उम्मीदों के साथ लौटीं और उन्हें इस बात का विश्वास है कि उनका भाई जल्द जेल से बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन
सूरज ने भी उन्हें अपनी हालत के बारे में आश्वस्त किया है। सना ने कहा है कि जेल के कैदी अनुभवहीन सूरज के अचानक जेल में आ जाने से उनके प्रति सहानुभूति रख रहे हैं और जेल में होने वाली हिंसा से बचाने के लिए उसकी रक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेल में सूरज के प्रति कैदियों का व्यवहार सहयोग से भरा है। वह उसे जिया खान की हत्या के आरोपी की तरह ट्रीट नहीं कर रहे हैं।