फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sooraj pancholi's judicial custody extended till July 11

11 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे सूरज पंचोली

Sat, 29 Jun 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
sooraj pancholi's judicial custody extended till July 11

सूरज पंचोली अब 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। उनके वकील ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए जो याचिका दायर की है उस पर सुनवाई 5 जुलाई को होनी है।

विज्ञापन


सूरज पंचोली को अब कम से कम 11 जुलाई तक जेल में रहना ही होगा। जिया खान के संबंध में ज्यादा से ज्यादा पूछताछ करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इस बीच, खबर है कि मुंबई पुलिस ने कोर्ट से सूरज का नार्को टेस्ट कराने की अपील की है। इस टेस्ट से मामले की जांच में सहयोग मिलेगा।

हालांकि सूरज पंचोली के वकील द्वारा हाईकोर्ट में सूरज की जमानत याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। हालांकि सुनवाई अगले महीने की पांच तारीख को होगी।
विज्ञापन


मुंबई की सेशन कोर्ट सूरज की जमानत अर्जी को खारिज कर चुकी है। इसके बाद उनके परिवार ने हाईकोर्ट का सहारा लिया है।

सूरज पंचोली को जिया खान के सुसाईड केस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था। सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसे टार्चर करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed