फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sriram Raghavans Film Ikkis Starring Dharmendra Jaideep Ahlawat Agastya Nanda Join By Sikandar Kher

Film Ikkis: फिल्म ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र-जयदीप-अगस्त्य के साथ नजर आएगा ये एक्टर, आर्मी मैन का निभाएगा रोल

Wed, 05 Feb 2025 11:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 05 Feb 2025 11:09 AM IST
सार

श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में पहले ही धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा शामिल हो चुके थे। अब एक और एक्टर इस फिल्म का हिस्सा बना है। फिल्म में यह एक्टर आर्मी मैन के रोल में नजर आने वाला है। जानिए, कौन है वो कलाकार।

विज्ञापन
Sriram Raghavans Film Ikkis Starring Dharmendra Jaideep Ahlawat Agastya Nanda Join By Sikandar Kher
फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र, जयदीप, अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

श्रीराम राघवन डायरेक्टेड फिल्म 'इक्कीस' की काफी समय से चर्चा है। इस फिल्म में उम्दा एक्टर्स शामिल हैं।अब एक और एक्टर फिल्म का हिस्सा बना है। ये एक्टर भी फिल्म ‘इक्कीस’ का हिस्सा बनकर खुश है। जानिए कौन है, वो एक्टर।  

विज्ञापन

Sriram Raghavans Film Ikkis Starring Dharmendra Jaideep Ahlawat Agastya Nanda Join By Sikandar Kher
सिकंदर खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कई फिल्मों में निभाए उम्दा किरदार
श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में जो एक्टर आर्मी मैन का रोल निभाने वाला है, वह पहले भी कई फिल्मों में उम्दा किरदार निभा चुका है। इस एक्टर का नाम सिकंदर खेर है। वह फिल्म 'इक्कीस' में आर्मी मैन का रोल निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन दिनों वह अपने किरदार को निभाने के लिए जरूरी तैयारियां कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Ikkis: श्रीराम राघवन ने 'इक्कीस' को लेकर किए कई दिलचस्प खुलासे, धर्मेंद्र और अगस्त्य को लेकर कही यह बड़ी बात 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को लकी मान रहे हैं 
फिल्म ‘इक्कीस’ के बारे में सिकंदर खेर कहते हैं, ‘मैं हमेशा श्रीराम राघवन की फिल्म का इंतजार करता रहा हूं। वह बड़े ही अनूठे तरीके से कहानी को कहते हैं। मैं हमेशा से उनकी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था। फिल्म ‘इक्कीस’ में दर्शकों को अलग ही तरह की कहानी देखने को मिलेगी। सेना के बैकग्राउंड, वॉर की स्टोरी इसमें शामिल हैं। मैं फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर का रोल कर रहा हूं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को लकी समझ रहा हूं।’ 

ये खबर भी पढ़ें:Agastya Nanda: इक्कीस की तैयारी के दौरान अगस्त्य को सेना के अधिकारी से मिली थी चेतावनी, अभिनेता ने किया खुलासा 

ये है फिल्म की कहानी 
फिल्म 'इक्कीस' की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर की है, जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र, आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed