जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राज्य और केंद्र सरकार की आलोचना कर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस घटना का विरोध करते हुए न्याय के लिए मुहिम से जुड़ गए हैं।
कठुआ गैंगरेप पर बोलीं रवीना टंडन, कहा- ऐसी घटनाओं को सांप्रदायिकता का रंग न दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी मामले पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि बच्ची निर्भया जैसे कितने बच्चों को धर्म और राजनीति के छद्म पर बलिदान किया जाएगा? कितने बच्चों को हमारे आंख खोलने से पहले अकल्पनीय अपराधों को भुगतना पड़ेगा? मैं गुस्से में हूं। यह समय तेज कार्रवाई के लिए है। असिफा और मानवता के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है।
How many more children like baby Asifa will be sacrificed at the intersect of religion & politics? How many more children will have to suffer unimaginable crimes before we wake up? I’m disgusted. It’s time for swift action. We owe it to Asifa and to humanity. #justiceforAsifa.
उल्लेखनी है कि इससे पहले अभिनेता फरहान अख्तर से लेकर वीर दास तक और ऋचा चड्ढा से लेकर सोनम कपूर तक ने लोगों से न्याय की मुहिम से जुड़कर बच्ची को न्याय दिलाने की अपील कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने लिखा कि कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में, बंधी बनाकर, कई दिनों तक बलात्कार और फिर हत्या कर दी गई हो। अगर आप उसे आतंक नहीं मानते हैं, तो आप इंसान नहीं हैं। अगर आप उसके लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं।