Stylish Award Night: सितारों से सजी महफिल, शाहिद-वरुण का ऑल इन ब्लैक लुक, नुसरत-राशा ने दिखाया बोल्ड अंदाज
Bollywood Celebs: स्टाइलिश अवॉर्ड नाइट में दिखा सितारों का जलवा। अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की बाइक एंट्री ने खींचा ध्यान। तो वहीं मलाइका अरोड़ा और अवनीत कौर ने बोल्ड लुक से जीता दिल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़े मियां छोटे मियां यानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ने इस अवॉर्ड नाइट में बाइक में जोरदार एंट्री से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान दोनों ही स्टार्स कूल लुक में नजर आए। इन दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन चुका है।
हमेशा की तरह अपने हॉट अंदाज में मलाइका अरोड़ा ने इस अवॉर्ड नाइट में अपने लुक से चार चांद लगा दिए। मलाइका ने इस दौरान व्हाइट रंग की साइड ओपन बेकलेस गाउन कैरी की। इसके साथ उन्होंने ब्लैक रंग के ग्लव्स कैरी किए, जो उनके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना रहे हैं।
रेड स्टाइलिश फ्रंट ओपन गाउन में अवनीत कौर ने इस अवॉर्ड नाइट में एंट्री की। उनके लुक और स्टाइल को देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर उनके लुक की जमकर प्रशंसा हो रही हैं।
इस अवॉर्ड नाइट में रवीना टंडन की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थडानी ने भी शिरकत की। उन्होंने इस दौरान कॉ़पर-गोल्ड मिक्स रंग का शाइनिंग गाउन पहनी, जिसमें राशा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
हाल ही में हिना खान ने शादी की है और आज जब वह पर्पल साड़ी में इस अवॉर्ड में पहुंचीं तो सभी उन्हें शादी की मुबारकबाद देने लगे। हिना पर्पल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।
इस अवॉर्ड में शाहिद कपूर भी अपने स्टाइलिश लुक में पहुंचे। शाहिद ने इस इवेंट के लिए ऑल इन ब्लैक लुक अपनाया। इस लुक को शाहिद ने ब्लैक गॉगल के साथ पूरा किया।
वैसे तो वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने आज अवॉर्ड नाइट के लिए थोड़ा समय निकाल ही लिया। इस अवॉर्ड नाइट में वरुण क्लासी लुक में नजर आए।
इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ एक्ट्रेसेस भी शामिल हुईं। इस अवॉर्ड में साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने भी शिरकत की। इस दौरान राशि ने ब्लैक बेकलेस चमचमाती गाउन में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके लुक की फैंस जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी इस अवॉर्ड नाइट में पहुंचें। उन्होंने इस दौरान ब्लैक रंग का स्टाइलिश आउटफिट पहना हुआ है, जो काफी डिफ्रेंट है।
हाल ही में फिल्म हाउसफुल का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें नरगिस फाखरी का बोल्ड अंदाज सभी को पसंद आया। वहीं आज नरगिस ने इस स्टाइलिश अवॉर्ड इवेंट में अपने बिंदास लुक से सभी को हैरान कर दिया। रेड स्टाइलिश ड्रेस में नरगिस का लुक बेहद शानदार और अनोखा रहा।
फिल्म 'छोरी 2' में सभी का मनोरंजन कर चुकीं नुसरत भारूचा आज इस अवॉर्ड इवेंट में बेहद ही स्टाइलिश लुक में पहुंचीं। इस अवॉर्ट नाइट में नुसरत व्हाइट रंग की स्टालिश गाउन में नजर आईं। उनका लुक काफी बोल्ड और हॉट रहा।
अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से सभी को हैरान करने वालीं सनी लियोनी इस बार अवॉर्ड नाइट में सिंपल लेकिन क्यूट अंदाज में पहुंचीं। सनी का टू-पीस ड्रेस लुक हर किसी को पसंद आ रहा है।
सिंगर सोफी चौधरी ने भी इस अवॉर्ड नाइट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस अवॉर्ड नाइट में सोफी ने गोल्डन रंग की चमचमाती ड्रेस में अपने लुक से सभी को अपना दीवाना बना लिया।
हाल ही में फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आईं एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने भी इस अवॉर्ड नाइट में शिरकत की। इस दौरान निकिता ने पिंक और ब्लैक रंग की ड्रेस में शिरकत की। उनका लुक बेहद यूनीक और स्टाइलिश रहा।
कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अहसास चन्ना ने भी इस अवॉर्ड नाइट में अपना जलवा बिखेरा। अहसास ने इस दौरान शॉर्ट ग्रे-सिल्वर शाइनिंग ऑफ शोल्डर ड्रेस में एंट्री की। उनका लुक बेहद ही प्यारा दिखा।
अपने डांस मूव्स के लिए प्रसिद्ध नोरा फतेही ने भी इस अवॉर्ड नाइट में शिरकत की। इस अवॉर्ड नाइट में नोरा ने ग्रीन रंग की ट्रांजी गाउन में एंट्री की। इस दौरान उनके हाथ में एक अवॉर्ड भी नजर आया।
View this post on Instagram
आज मुंबई में हो रहे स्टाइलिश अवॉर्ड शो में बॉबी देओल ने भी अपने कूल लुक में एंट्री की। इस दौरान बॉबी ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
View this post on Instagram
इस स्टाइलिश अवॉर्ड इवेंट में राधिका मदान ने भी शिरकत की। राधिका के लुक की बात करें तो उनका लुक पुराने जमाने की एक्ट्रेसेस से मेल खाता दिखा। उन्होंने इस दौरान रेड गाउन पहना, लेकिन उनका हेयर स्टाइल आपको जरूर 80's के लुक की याद दिला देगा।
View this post on Instagram