सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   subhash ghai praises aditya dhar for dhurandhar says congratulations for making this artistic craft of cinema

सुभाष घई ने की आदित्य धर की 'धुरंधर' की तारीफ, लिखा- 'आप सफलताओं के हकदार हैं...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 12 Jan 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने अब फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की है। इसके साथ ही सुभाष ने आदित्य के निर्देशन के बारे में भी कुछ खास लिखा है।
 

subhash ghai praises aditya dhar for dhurandhar says congratulations for making this artistic craft of cinema
आदित्य धर और सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में 'शोमैन' के नाम से मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' देखी। उन्होंने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म को लेकर और आदित्य धर के निर्देशन को एक एक खास पोस्ट शेयर किया है। सुभाष ने कहा कि उन्हें आदित्य पर गर्व है।

Trending Videos

सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर की एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'नमस्ते आदित्य। हिंदी सिनेमा में इस खूबसूरत फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। कल मैंने फिल्म देखी और आपकी कहानी कहने का तरीका, अध्यायों का ढांचा, किरदारों के संघर्ष, चुनौतियां, कास्टिंग, कैमरा का काम, असली लगने वाली एक्शन, सेट डिजाइन और छोटे-छोटे रोल वाले कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ नहीं थक रही। यह फिल्म अपनी सारी सफलता की पूरी हकदार है। आपकी पूरी टीम पर बहुत गर्व है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं सुभाष घई?
सुभाष घई एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। जिन्हें बॉलीवुड का 'शोमैन' कहा जाता है। उन्होंने 'कालीचरण', 'कर्ज', 'कर्मा', 'राम लखन', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' जैसी कई सफल फिल्में बनाईं हैं।

'धुरंधर' का कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने आज 39वें दिन सोमवार को अभी तक 32 लाख रुपये की कमाई की है, जो पूरे दिन में बदलेगी। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 805.97 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुव रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का दूसरा भाग इस साल रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: गोल्डन ग्लोब में जेनिफर ने पहनी भारतीय डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलरी, 18 कैरेट सोने से बनी अंगूठी फ्लॉन्ट की...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed