फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर ने दिए जून तक संकट जारी रहने के संकेत, मेगा बजट वाली कुछ फिल्मों के बंद होने की आशंका

Sat, 21 Mar 2020 02:43 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 21 Mar 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Sundeep Kochar reaction on impact of Coronavirus to bollywood
संदीप कोचर - फोटो : सोशल मीडिया

तमाम बड़े फिल्मी सितारों और क्रिकेट खिलाड़ियों को कारोबार और करियर संबंधी सलाह देने वाले सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप कोचर ने कोरोना वायरस का असर अप्रैल के दूसरे सप्ताह से कम होने के बाद जून के आखिर में इसके एक बार फिर जोर पकड़ सकने के प्रति लोगों को सचेत किया है। संदीप कोचर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वापसी, राम मंदिर निर्माण का विवाद सुलझने, डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा जीत और मौजूदा वैश्विक आर्थिक संकट के बारे में दो साल पहले जुलाई में भविष्यवाणी कर चुके हैं।



 

Sundeep Kochar reaction on impact of Coronavirus to bollywood
संदीप कोचर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश के ज्यादातर ज्योतिषी जब कोरोना संकट को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, ऐसे में फिल्मी सितारों के खास ज्योतिषी संदीप कोचर ने अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत की। वह कहते हैं, “इन दिनों मेरे पास दो तरह के परामर्श के लिए फोन ज्यादा आ रहे हैं। पहला तो ये कि फिल्मों और वेब सीरीज की दोबारा शूटिंग कब से शुरू हो सकती है और दूसरा ये कि शेयर बाजार का मौजूदा संकट कब तक सुलझेगा।”

Sundeep Kochar reaction on impact of Coronavirus to bollywood
संदीप कोचर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुलाई 2018 में की गई अपनी भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए संदीप कहते हैं, “ग्रहों की चाल के हिसाब से मैंने दो साल पहले ही तमाम निवेशकों को मौजूदा संकट के प्रति आगाह कर दिया था। जिन लोगों ने इसे देखते हुए निवेश में सावधानी बरती वह फायदे में भी रहे। यह आर्थिक संकट जल्द सुलझने वाला नहीं है और निवेशकों को अभी कुछ महीने और सावधान रहने की जरूरत है। ये ग्रहचाल लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं। जून के आखिर से लेकर सितंबर तक लोगों को सचेत रहने की जरूरत है और मैंोने अपने शुभचिंतकों को उन दिनों में भी विदेश यात्रा के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है।”



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sundeep Kochar reaction on impact of Coronavirus to bollywood
संदीप कोचर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म जगत में आए संकट के बारे में संदीप कोचर कहते हैं, “ग्रहों की दशा को देखते हुए इसमें भी जल्द सुधार होने की संभावना कम ही दिखती है। कुछ बड़ी फिल्मों के लिए ये ग्रहचाल काफी नुकसानदायक है। आने वाले दिनों में कुछ बड़ी योजनाएं रद्द हो सकती हैं या स्थगित हो सकती हैं। आर्थिक मंदी का जो दौर अभी शुरू हुआ है, वह अगले साल तक जारी रहने के संकेत हैं। भारत की राजनीतिक कुंडली भी अगले साल किसी बड़ी उथलपुथल का इशारा कर रही है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed