शुक्रवार (20 मार्च) को जैसे ही खबर सामने आई की सिंगर कनिका कपूर कोविड 19 से संक्रमित हैं, उसके बाद से जैसे सोशल मीडिया पर तहलका सा मच गया। एक तरफ जहां ग्राउंड जीरो पर कनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई तो वहीं सोशल मीडिया पर भी कनिका को लेकर भी यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी, लेकिन इस बीच कनिका ढिल्लन भी चर्चा का विषय बन गईं।
कनिका कपूर के कोविड 19 संक्रमित होने के बाद चर्चा में आईं ये लेखिका, कहा- 'हर कनिका को जेल में डालोगे?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गलती से कनिका कपूर की जगह कनिका ढिल्लन को टैग कर ट्विटर पर ट्रोल कर दिया। इसके बाद कनिका ढिल्लन का भी गुस्सा फूटा और ट्विटर पर ट्रोलर्स की कनिका ढिल्लन ने क्लास लगा दी।
एक ट्विटर यूजर ने कनिका ढिल्लन को टैग करते हुए लिखा, 'फैला दिया न तुमने सबको और अपने आप को सेलिब्रिटी बोलते हैं, ऐसे गैर जिम्मेदाराना लोग। लानत है तुमपे, जेल में डालो इसको।' इसके साथ ही यूजर ने #kanikakapoorcriminal हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
Sir virus apke dimaag mein chala gaya hai.. har Kanika ko utha ke jail mein daaloge? Naam suraj hai- dimaag andhkaar mein! Dimaag ki batti chalao! Pyaar phailao- ghar pe raho... haath-sabun se dho!! Namaste! #CoronaStopKaroNa https://t.co/IkWOLIpT9U
ट्विटर यूजर का सोशल मीडिया पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया, जिसके बाद सिंगर ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सर, वायरस आपके दिमाग में चला गया है... हर कनिका को उठा कर जेल में डालोगे? नाम सूरज है, लेकिन दिमाग अंधकार में, दिमाग की बत्ती जलाओ। प्यार फैलाओ, घर पर रहो, हाथ साबुन से धोओ, नमस्ते।' इसके साथ ही कनिका ढिल्लन ने #CoronaStopKaroNa हैशटैग का इस्तेमाल किया।
गौरतलब है कि हाल ही में कनिका कपूर लंदन से वापस भारत आई थीं। वहीं वापस आने के बाद उन्होंने खुद को क्वॉरनटाइन में नहीं रखा और पार्टी की। कनिका के पिता का कहना है कि कनिका करीब 400-500 लोगों की पार्टी में शामिल हुईं। स्वास्थ्य विभाग ने पार्टी में शामिल हुए लोगों की जांच करना शुरू कर दी है। वहीं सोशल मीडिया पर कनिका की पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on