कादर खान की मिमिक्री के बाद फिर अनोखे अंदाज में नजर आए सुनील ग्रोवर, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
Sunil Grover: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ की जान कहे जाने वाले सुनील ग्रोवर अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनील ग्रोवर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। कभी वे गांव में सैर करते नजर आते हैं, तो कभी हैंडपंप पर कपड़े धोते। अब उन्होंने एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर सब हैरान हो गए हैं।
सुनील ग्रोवर ने की थी कादर खान की मिमिक्री
एक्टर सुनील ग्रोवर हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में नजर आए थे। शो में एक्टर्स की मिमिक्री करने की वजह से उन्हें काफी सराहना मिली। सुनील ग्रोवर की सबसे खास बात ये है कि वे जिस भी एक्टर की मिमिक्री करते हैं, हूबहू एक जैसी करते हैं। कपिल के शो में भी उन्होंने कई बड़े एक्टर्स जैसे- आमिर खान, सलमान खान, कादर खान, यहां तक की उन्होंने गुलजार की भी शानदार एक्टिंग की।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by The Great Indian Kapil Show Only On Netflix (@thegreatindiankapilshow)
टपरी पर कपड़े प्रेस करते नजर आए सुनील
अब उन्होंने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सड़क किनारे टपरी पर कपड़े प्रेस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
लोग इस वीडियो को देखकर उनकी विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं कि इतने बड़े एक्टर होते हुए वे इन सब कामों से नहीं कतराते हैं। तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसा कोई काम है, जो आपको नहीं आता। एक यूजर ने कमेंट किया कि यहां भी एक दम बढ़िया एक्टिंग कर रहे हैं।
बीते दिनों कपड़े धोने का वीडियो किया था शेयर
ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने ऐसा कोई वीडियो पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आ रहे थे।
बता दें कि सुनील ग्रोवर हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में नजर आए थे, जिसका फाइनल एपिसोड 14 मार्च को रिलीज हुआ था। इस शो के दौरान सुनील ने कई बड़े कलाकारों की मिमिक्री की और अपनी कला से सबका दिल जीता।