सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Akshaye Khanna reunion after 29 years Ikka announced title reveal on netflix

29 साल बाद 'इक्का' में साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, फैंस बोले- 'असली धुरंधर तारा सिंह-रहमान डकैत की...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Ikka On Netflix: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों आगामी स्ट्रीमिंग टाइटल 'इक्का' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Sunny Deol Akshaye Khanna reunion after 29 years Ikka announced title reveal on netflix
इक्का - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' में एक साथ सनी देओल और अक्षय खन्ना नजर आए थे। अब 29 साल बाद दोनों एक साथ कोर्ट रूम ड्रामा मूवी 'इक्का' में साथ नजर आने वाले हैं। जिसकी खास झलक आज जारी की गई है। जिसे देखने के बाद फैंस बहुत उत्साहित हैं।
Trending Videos

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'Ikka'
नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक खास इवेंट में अपनी नई फिल्म 'इक्का' का नाम और फर्स्ट लुक जारी किया। इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों अभिनेता इस इवेंट में नहीं पहुंचे। लेकिन नेटफ्लिक्स पर इसकी झलक देखने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के रिएक्शन
'इक्का' में सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं, क्योंकि उनकी जोड़ी 29 साल पहले फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आई थी। 
  • एक फैन ने लिखा, 'अक्षय कमाल कर रहे हैं, मैं और इंतजार नहीं कर सकती।'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'सनी देओल बनाम अक्षय खन्ना- क्या गजब का कोलैबोरेशन है।'
  • एक और फैन ने लिखा, 'टिक टिक बूम, ओह माय गॉड- अक्षय, क्या सरप्राइज है।'
  • एक और फैन ने लिखा, 'सनी पाजी क्या लग रहे हैं हैंडसम लुक।'
  • एक फैन ने लिखा, 'मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि नेटफ्लिक्स सनी और अक्षय के साथ कुछ कमाल का काम करेगा।'
  • एक और फैन ने लिखा, 'असली धुरंधर बॉलीवुड में फिर से राज करने के लिए लौट आए हैं'
  • एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अब जब भी अक्षय खन्ना नजर आते हैं, तुरंत दिमाग में 'फ्लिपरची' गाना बजने लगता है।'
  • एक फैन ने लिखा, 'तारा सिंह और रहमान डकैत क्रॉसओवर।'
  • एक फैने ने लिखा, 'दोनों का कोई मुकाबला नहीं'

क्या है फिल्म 'इक्का'?
यह सनी देओल की ओटीटी (नेटफ्लिक्स) पर पहली फिल्म है। 'इक्का' एक कोर्टरूम थ्रिलर है। कहानी एक ईमानदार और मशहूर वकील की है, जिसे मजबूरी में एक हत्या के आरोपी का केस लड़ना पड़ता है। यह आरोपी वही व्यक्ति है, जिसके करियर को उस वकील ने पहले बर्बाद कर दिया था। वकील को केस जीतने के लिए हर तरह के तरीके अपनाने पड़ते हैं- चाहे वे सही हों या गलत, क्योंकि हारने पर वह सब कुछ खो देगा। फिल्म में तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा और अन्य कलाकार भी हैं। 'इक्का' जल्द ही सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: क्या रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में हुई यामी गौतम की एंट्री? जानिए पूरी डिटेल..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed