{"_id":"5d64a3198ebc3e01366292f8","slug":"sunny-deol-son-karan-deol-first-song-release-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल-पल दिल के पास' का टाइटल ट्रैक रिलीज, अरिजीत ने दी आवाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल-पल दिल के पास' का टाइटल ट्रैक रिलीज, अरिजीत ने दी आवाज
Tue, 27 Aug 2019 05:31 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
sunny deol and karan deol
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग डी यानी बड़े देओल के रूप में मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म ब्लैकमेल का चर्चित गाना पल पल दिल के पास तुम रहती हो का रीमिक्स करने की बजाय अभिनेता निर्देशक सनी देओल ने अपने बेटे करण की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास के लिए एक सरप्राइज तैयार किया है। ये सरप्राइज है फिल्म का टाइटल गाना जिसकी झलक देओल्स के फैंस फिल्म के टीजर में कुछ हफ्ते पहले देख चुके हैं।
फिल्म पल पल दिल के पास का ये शीर्षक गीत आज रिलीज हो गया है। इस गाने की झलक देखने के बाद से लगातार ये पूरा गाना देखने की फरमाइशें सनी देओल के पास पहुंचती रही हैं। सिद्धार्थ-गरिमा के लिए इस गीत को अरिजीत ने अपनी चिर परिचित आवाज से एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया है। संचेत-परंपरा और ऋषि रिच के संगीत पर तैयार हुए इस गाने के बनने की कहानी भी बहुत दिलचस्प रही है।
सनी देओल पहले अपने पापा की फिल्म ब्लैकमेल के सुपर हिट गाने पल पल दिल के पास तुम रहती हो का अपने बेटे की फिल्म के लिए रीमेक करना चाहते थे, लेकिन उन्हें बाद में लगा कि हिंदी सिनेमा के सबसे सुंदर हीरो के तौर पर मशहूर रहे अपने पापा को ध्यान में रखते हुए एक नया गाना ही बनाना ठीक रहेगा। इस गाने को एडिट पर देख चुके लोगों का कहना है कि इस गाने में करण देओल और सहर बाम्बा के बीच रूमानी एहसास बिल्कुल ताजगी के साथ बाहर आए हैं। इस बारे में निर्देशक सनी देओल कहते हैं, ‘पल पल दिल के पास जवां प्यार की मासूमियत भरा गाना है। अरिजीत सिंह और परंपरा की आवाजों ने प्रेम की आत्मा को सुरों से बहुत खूब सजाता है।’
विज्ञापन
यहां सुनें शीर्षक गीत
ड्रीमगर्ल के सामाजिक उद्देश्य पर बोले आयुष्मान, हर लड़की को मिले अपने मन का काम करने की आजादी