फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली के निर्देशक के साथ फिल्म करेंगे सनी देओल

Tue, 19 Apr 2016 02:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol teams up with SS Rajamouli for Mera Bharat Mahan

सनी देओल का करियर भले ही लंबे समय से बेहद डावांडोल स्थिति में है, पर अब उनके करियर की गाड़ी पटरी पर आने वाली है। उनको 'बाहुबली' जैसी सफल फिल्म बनाने वाले निर्देशक एस.एस. राजमौली ने एक देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म के लिए चुना है।

बाहुबली के निर्देशक का साथ फिल्म करेंगे सनी देओल

Sunny Deol teams up with SS Rajamouli for Mera Bharat Mahan

सनी देओल ने 90 के दशक में हिन्दी सिनेप्रमियों में के दिलों पर राज किया है। उनकी एक्शन छवि ने लाखों लोगों को उनका दीवाना बना दिया। उस वक्त बड़े स्टार रहे सनी का करियर पिछले कुछ सालों से लगातार ढलान पर है।

बाहुबली के निर्देशक का साथ फिल्म करेंगे सनी देओल

Sunny Deol teams up with SS Rajamouli for Mera Bharat Mahan

सनी देओल के पास पिछले दस सालों से कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे याद किया जा सके। उनकी आखिरी बड़ी हिट  'गदर' थी। पिछले कुछ समय से सनी देओल को फिल्म में लेने से निर्माता भी कतराते रहे हैं। इसको देखते हुए उन्होंने खुद ही अपने लिए फिल्म बनाई। उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल बनाया। 'घायल वंस अगेन' नाम से बनी ये फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहुबली के निर्देशक का साथ फिल्म करेंगे सनी देओल

Sunny Deol teams up with SS Rajamouli for Mera Bharat Mahan

'घायल वंस अगेन' बहुत ज्यादा हिट तो नहीं रही लेकिन इसने सनी देओल को फिर से मुख्यधारा में ला दिया। इस फिल्म के बाद वो कम से कम फिल्मी कार्यक्रमों में कभी-कभी दिखने लगे हैं। साथ ही उनके बारे में खबरें भी मीडिया में आने लगीं।

विज्ञापन

बाहुबली के निर्देशक का साथ फिल्म करेंगे सनी देओल

Sunny Deol teams up with SS Rajamouli for Mera Bharat Mahan

सनी देओल एक बार फिर अपने ही प्रोड्क्शन में फिल्म बनाने पर विचार कर रहे थे कि उनके हाथ ये मौका आया। बाहुबली जैसी दुनियाभर में मशहूर फिल्म बनाने वाले निर्देशक एस. एस. राजमौली ने अपनी अगली फिल्म के लिए सनी देओल को चुना है। खास बात ये है कि ये फिल्म देशभक्ति से ओत-प्रोत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed