फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone's love for candies

चर्चा में: सनी लियोनी को ये कैसा निराला शौक है

Fri, 27 Feb 2015 09:19 AM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone's love for candies

सनी लियोनी का एक राज खुलकर सबसे सामने आया है और लापता हनीसिंह भी फिर नजर आ गए। इस सप्ताह कुछ ऐसी ही खबरें हैं जो आपको चर्चा स्लॉट में मिलेंगी। पढ़िए, इस सप्ताह की कुछ चर्चित खबरों के बारे में।

विज्ञापन


सनी लियोन को है यह निराला शौक
सनी लियोनी के बारे में कुछ पहेलियां धीरे-धीरे सुलझ रही हैं। एक राज उनकी आने वाली फिल्म एक पहेली-लीला के सैट पर खुला। निर्देशक बॉबी खान को जब यह शौक पता चला तो पहले वह चौंके, मगर फिर उन्होंने इस शौक को सनी पर शूट करने का फैसला किया।
विज्ञापन


असल में बॉबी ने देखा कि सैट पर मिले ब्रेक के दौरान सनी कैंडी खा रही हैं। उन्होंने पूछा तो सनी ने बताया कि कैंडी खाना उन्हें बहुत पसंद है। तब निर्देशक को आइडिया आया कि क्यों न सनी को पर्दे पर कैंडी खाते हुए दिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे मजेदार बात यह हुई की अपनी सामने ढेर सारी कैंडी देख कर सनी को खुद को रोक नहीं पाईं और एक के बाद एक कई कैंडी खा गईं। खैर, निर्देशक ने बाद में और कैंडी मंगवाई और जब तक शूटिंग चलती रही, तब सनी कैंडी खाने से खुद को रोक नहीं सकीं।

सनी ने ढेर सारी कैंडी का खूब मजा लिया। बताया जाता है कि वह 10 से 15 कैंडी खा गईं। वैसा उन्हें बाद में कुछ ज्यादा एक्सरसाइज करके पसीना पड़ा क्योंकि कैंडी ने उनका वजन थोड़ा बढ़ा दिया था।

लापता हनी सिंह आएंगे नजर

Sunny Leone's love for candies

तीन महीने पहले अचानक गायब हुए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह जल्द ही दर्शकों को दुबई के मशहूर कव्वाली क्लब में अपने गीत का तड़का लगाते देखेंगे।

निर्देशिका जपिंदर कौर की फिल्म दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड का यह गीत हनी सिंह के सुरों में सजा है। जो जन्मदिन की थीम से जुड़ा है।

जपिंदर के अनुसार, ‘हमने अधिकतर गाने दुबई में शूट किए हैं। यहां के मशहूर कव्वाली क्लब में इससे पहले किसी को शूटिंग की इजाजत नहीं मिली थी।

यह पहला गीत है जो कव्वाली क्लब में शूट हुआ।’ साथ ही एक रोमांटिक ट्रैक की शूटिंग अबु धाबी स्थित एमिरेट्स पैलेस में हुई है, जहां हॉलीवुड की फास्ट एंड फ्यूरियस-7 की शूटिंग हुई थी।

दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड में दिव्येंदु शर्मा, इरा दुबे, प्रद्युम्न सिंह और प्राची मिश्रा अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी। खैर, हनी को चाहने वालों को तो सिर्फ उनका इंतजार रहेगा।

इस मर्दवादी विलेन से महिलाएं करेंगी नफरत

Sunny Leone's love for candies

कुछ समय पहले फिल्म मैरी कॉम में बॉक्सर के पति की भूमिका निभा कर महिलाओं का दिल जीतने वाले दर्शन कुमार ठीक विपरीत रोल में आने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म एनएच 10 में खतरनाक नेगेटिव किरदार में दिखेंगे।

फिल्म के करीबी सूत्रों की मानें तो दर्शन के इस रोल को देखकर खास तौर पर महिलाओं को सतबीर से नफरत हो जाएगी। दर्शन के नाम का किरदार फिल्म में सतबीर है।

दर्शन स्वयं कहते हैं, ‘यह बिल्कुल सच है कि एन एच 10 में मेरे रोल को देखकर उन्हें भी मुझसे नफरत हो जाएगी जो ऑनलेर (मैरी कॉम के पति) की मेरी भूमिका से बहुत प्यार करते हैं।

दरअसल सतबीर के किरदार को निभाने के लिए मैंने अपनी कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल किया। हर इंसान सोचता है वह जो कर रहा है वही सही है। अच्छा हो या बुरा अपने काम को न्यायोचित ठहराता है। सतबीर को लगता है वह जो कर रहा है एकदम सही है। उसकी सोच मर्दवादी है। हो सकता है कि मर्दवादियों को यह किरदार बहुत अच्छा लगे।

वैसे दर्शन की यह दूसरी फिल्म है और मैरी कॉम की तरह महिला प्रधान। बॉलीवुड में ऐक्टर ऐसी फिल्मों से कन्नी काटते हैं। मगर दर्शन कहते हैं, ‘मैं नहीं मानता कि नायिका प्रधान फिल्मों में नायक निखरकर नहीं आते।

मैरी कॉम में ऑनलेर को सबने सराहा और प्यार दिया। अगर आपमें टैलेंट है तो नहीं छुप सकता। फिर चाहे छोटे से छोटा किरदार क्यों ना निभाएं। आज सिनेमा बदल चुका है और दर्शकों का स्वाद भी।’

दर्शन कहते हैं, ‘इस किरदार के बारे में बहुत तो नहीं कह सकता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि सतबीर ढीठ और आक्रामक युवा है। यह एक रोड ट्रिप की कहानी है, जिसमें अनुष्का और मेरा किरदार एक मोड़ पर टकराता है।

हालात ऐसे हैं कि सतबीर नायिका से खार खाए बैठ जाता है। ऐसे बहुत से मर्द आपको मिल जाएंगे जो हर बात अपने अहंकार से लगा बैठते हैं और उसका अंजाम काफी भयानक होता है।’

क्या जॉन बनेंगे एंटी हीरो?

Sunny Leone's love for candies

अभी तक पर्दे पर हीरो बनते रहे जॉन अब्राहम क्या एंटी हीरो के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने निर्मात विपुर अमृतलाल शाह की फिल्म फोर्स-2 साइन की है और इसके बाद यह सवाल उठा है।

शाह तमिल फिल्म काखा काखा का रीमेक फोर्स-2 के रूप में कर रहे हैं। जिसे अभिनव देव निर्देशित करेंगे। कमांडो, फोर्स और हॉलीडे जैसी मिलीट्री के आधार वाली फिल्में बना चुके शाह को फोर्स-2 से उम्मीदे हैं।

उन्होंने बताया कि फोर्स-2 जॉन के चाहने वालों के लिए एक्शन-पैक्ड सीक्वल फिल्म होगी। मगर उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या फोर्स के विद्युत जमवाल की तरह जॉन भी फिल्म में एंटी हीरो रहेंगे?

अभी फिल्म की नायिका का चुनाव होना है। इसकी शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी यह इसे 2015 में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed