फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suno Ganpati Bappa Morya Teaser, Judwaa 2, Varun Dhawan, Jacqueline, Taapsee, Sajid-Wajid

आ गया टीजर, कल रिलीज होगा 'जुड़वा 2' में 'गणपति बप्पा' को समर्पित ये गाना

Tue, 29 Aug 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 29 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
Suno Ganpati Bappa Morya Teaser, Judwaa 2, Varun Dhawan, Jacqueline, Taapsee, Sajid-Wajid
'गणपति बप्पा' को समर्पित ये गाना - फोटो : T-Series
बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक सलमान खान अभिनीत 'जुड़वा' की रीमेक 'जुड़वा 2' से जुड़ी नई-2 बातें हर रोज सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में वरुण धवन के निभाए दूसरे रोल 'राजा' के गणपति बप्पा से कनेक्शन वाला वीडियो कल रिलीज किया जाएगा। आज इस गाने का टीजर रिलीज किया गया है। इस गाने को 'सुनो गणपति बप्पा मोरिया' शीर्षक से रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन


सलमान खान ने 90 के दशक में गणपति बप्पा के लिए जो दीवानगी 'जुड़वा' में दिखाई थी, वही दीवानगी अब वरुण धवन 'जुड़वा 2' में दिखा रहे हैं। इस गाने के टीजर में ये साफ दिखता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीजर से गणेश चतुर्थी के मौके पर छा जाने वाले गाने की झलक तो दिख ही रही है। फिल्म में वरुण 'राजा' धवन गणपति बप्पा की शरण में दिखेंगे। 

'जुड़वा 2' का पहला गाना 'टन टना टन' हुआ रिलीज, वरुण धवन ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

इससे पहले, फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वल ‘जुड़वा 2’ के मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'चलती है क्या 9 से 12'  आज रिलीज कर दिया गया। गणेश चर्तुथी के मौके पर इस गाने को रिलीज करने की जानकारी अपने फैंस को खुद वरुण ने अपने सोशल मीडिया से दी।  इस गाने में फैंस को वरुण, जैकलीन फर्नांडीस और तापसी पन्नू की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।


वीडियो- 'जुड़वा 2': सलमान के बाद अब 'टन टना टन' पर वरुण के साथ थिरकीं लोलो



गौरतलब है कि यह गाना साल 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' के गाने टन टना टन का रीक्रिएटेड वर्जन है।  साल 1997 में आई सलमान खान,करिश्मा कपूर और रम्भा स्टारर फिल्म 'जुड़वा' का गाना 'टन टना टन' काफी हिट हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed