{"_id":"32896390-d285-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"suraj-pancholi-create-obstacles-sunil-shetty-s-daughter-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचोली ने लगाया शेट्टी की बेटी के कॅरियर पर ग्रहण!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंचोली ने लगाया शेट्टी की बेटी के कॅरियर पर ग्रहण!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान आत्महत्या प्रकरण में सूरज पंचोली की गिरफ्तारी के बाद अब सुनील शेट्टी की समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी बेटी अथिया के अभिनय कॅरियर की शुरूआत कैसे करें?
विज्ञापन
ज्यादा वक्त नहीं बीता है, जब सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के जरिए अथिया और सूरज पंचोली को प्रस्तुत करने की बात की थी।
लेकिन अब सुनील शेट्टी अपनी बेटी के कॅरियर को लेकर चिंतित हो चुके हैं। नाम होने से पहले बदनाम हो चुके सूरज के साथ बेटी की जोड़ी बनाने से नुकसान की बहुत ज्यादा संभावना बन रही है।
विज्ञापन
यही वजह है कि सुनील अब सूरज के अपोजिट अपनी बेटी को लांच करने के मामले में दोबारा विचार कर रहे हैं। खुद सलमान खान की समझ में नहीं आ रहा है कि इस नई परिस्थिति में वे क्या करें।
विज्ञापन
दरअसल, सलमान सूरज को लेकर काफी उत्साहित थे। सूरज ने सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' के निर्माण के दौरान कबीर खान को असिस्ट किया था।
यहां तक कि वे फिल्म 'गुजारिश' के निर्माण के दिनों में संजय लीला भंसाली के भी असिस्टेंट थे।
सूरज ने अभिनय के मैदान में कूदने से पहले फिल्म प्रोडक्शन को भी करीब से देख लिया था।
सूरज और अथिया की फिल्म के बारे में कहा जा रहा था कि वह सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' की रीमेक होगी।
1983 में इस फिल्म के साथ ही जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड में कदम रखा था।