फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह की बहन को रास नहीं आया रिया का कमबैक, गालियों का इस्तेमाल कर खूब सुनाई खरीखोटी

Tue, 11 Apr 2023 01:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 11 Apr 2023 01:04 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Priyanka singh reaction on reaction on rhea chakraborty comeback by mtv roadies
रिया चक्रवर्ती, प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती टीवी की दुनिया में एमटीवी रोडीज से एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार हैं। सोमवार को एमटीवी रोडीज का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें रिया चक्रवर्ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रिया कहती दिख रही हैं कि आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी। 

Sushant Singh Rajput sister Priyanka singh reaction on reaction on rhea chakraborty comeback by mtv roadies
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया काफी चर्चाओं में रहीं। उनपर सुशांत सिंह को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। रिया के शो का प्रोमो वीडियो आने के बाद सुशांत की बहन प्रियंका सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत की बहन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में रिया के लिए अपमानजनक बातें लिखी हैं। उन्होंने गालियों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, 'तुम क्यों डरोगी, तुम तो... इससे आगे प्रियंका ने रिया के लिए भद्दी भद्दी बातें लिखी। अंत में प्रियंका ने लिखा कि कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है।
 

Sushant Singh Rajput sister Priyanka singh reaction on reaction on rhea chakraborty comeback by mtv roadies
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी से की थी। हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि वह अब रोडीज सीजन 19 के जज पैनल में बैठेंगी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया  की यह पहली आधिकारिक परियोजना है।

यह भी पढ़ें:  'सिटाडेल' का बजट जानकर हैरान रह जाएंगे शाहरुख-सलमान, तैयार हो सकती हैं कई दमदार फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Priyanka singh reaction on reaction on rhea chakraborty comeback by mtv roadies
बंटी सजदेह, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अगर यहां हम बात करें रोडीज की तो यह शो काफी पॉपुलर है। इसके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। इस बार रिया चक्रवर्ती इस शो में बतौर गैंग लीडर नजर आने वाली हैं। रिया के साथ सोनू सूद भी एमटीवी रोडीज होंगे। रिया के अलावा गौतम गुलाटी भी गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगे। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें:  'आर्या 3' की शूटिंग को दौरान सुष्मिता को पड़ा था हार्ट अटैक, सेट पर भी किसी को नहीं लगी थी भनक

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Priyanka singh reaction on reaction on rhea chakraborty comeback by mtv roadies
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

बता दें कि 14 जून 2020 में सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के केस में एक्टर के परिवार ने रिया को दोषी ठहराया था। रिया पर सुशांत को ड्रग्स की लत के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि पुलिस सुशांत सिंह मामले में अभी भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अनन्या-आदित्य रॉय के अफेयर की चर्चाओं पर मां भावना पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed