{"_id":"5b4341de4f1c1bc1248b55c2","slug":"taapsee-pannu-and-rishi-kapoor-starrer-film-mulk-trailer-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘मुल्क’ में ऋषि कपूर के खोये सम्मान को वापस दिलाएंगी तापसी पन्नू , वीडियो आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘मुल्क’ में ऋषि कपूर के खोये सम्मान को वापस दिलाएंगी तापसी पन्नू , वीडियो आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का चर्चित फिल्म ‘मुल्क’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सामाजिक और आतंकी गतिविधियों पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को देखने के एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। रिलीज होती ‘मुल्क’ का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 of 4
बात करें ट्रेलर की तो इसकी शुरूआत में बनारस के उस छोटे से घर के डरे हुए माहौल को दिखाया गया है। जिसके परिवार का एक लड़का यानी प्रतीक बबर आतंकी गतिविधियों में शामिल हो जाता है। फिल्म के शानदार डायलॉग ‘मुल्क’ को और भी ज्यादा खूबसूरत फिल्म साबित कर रहे हैं।
3 of 4
फिल्म में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर के अलावा रजत कपूर,मनोज पाहवा और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार हैं। मुख्य रूप से फिल्म की कहानी उस मुस्लिम परिवार की है। जो खुद को हिंदुस्तानी साबित करने के लिए कोर्ट में केस तक लड़ता है। ‘मुल्क’ के ट्रेलर को कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है जबकि निर्माता दीपक मुकुट हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और लखनऊ जैसे शहरों में की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।