फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना-कटरीना को पीछे छोड़ तापसी पन्नू ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, लेती है रेप पीड़िता का बदला

Wed, 11 Jul 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
TAAPSEE PANNU get best actress award for web shor film NITISHASTRA
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने डिजिटल प्लटेफॉर्म पर भी धमाल मचा रखा है। पिछले महीने रिलीज हुई उनकी शॉर्ट फिल्म 'नीतिशास्त्र' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार तापसी पन्नूू की यह रेप पीड़िता द्वारा लिए गए उसके बदले पर आधारित शॉर्ट फिल्म है। 
TAAPSEE PANNU get best actress award for web shor film NITISHASTRA
फिल्म 'नीतिशास्त्र' का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। वहीं डिजिटल प्लटफॉर्म पर तापसी की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म नीतिशास्त्र 4 जून को रिलीज हुई थी। जून में इस शॉर्ट फिल्म को 1.7 मिलियन बार देखा जा चुका है। इसके लिए तापसी पन्नू को स्ट्रीमिंग अवॉर्ड के तहत बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
TAAPSEE PANNU get best actress award for web shor film NITISHASTRA
वहीं बात करें तापसी पन्नू के बड़े परदे की तो इस शुक्रवार उनकी फिल्म 'सूरमा' रिलीज होने वाली है। उसकी यह फिल्म हॉली खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में तापसी के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TAAPSEE PANNU get best actress award for web shor film NITISHASTRA
इसके अलावा हाल ही में तापसी की एक और फिल्म 'मुल्क' का भी ट्रेलर सामने आया है। सामजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर दिखाई देंगे। फिल्म मुल्क 3 अगस्त को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed