{"_id":"5b45cb4f4f1c1b82698b5678","slug":"director-rajkumar-hirani-will-do-special-screening-of-sanju-for-la-trobe-university-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' की कामयाबी से गदगद हिरानी का बड़ा फैसला, कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री में दिखाएंगे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' की कामयाबी से गदगद हिरानी का बड़ा फैसला, कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री में दिखाएंगे फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार करने वाली है। इस बीच फिल्म 'संजू' के डायरेक्टर ने कॉलेज स्टूडेंट्स को यह फिल्म दिखाने का फैसला किया है। यह बात जानने के बाद कॉलेज स्टूडेंट्स काफी एक्साइटेड हैं।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'संजू' को ऑस्ट्रेलिया की मशहूर यूनिवर्सिटी 'ला ट्रोब यूनिवर्सिटी' के स्टूडेंट्स को इस साल होने जाने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (IFFM) के अंतर्गत दिखाने का फैसला किया है। इस बात का खुलासा खुद राजकुमार हिरानी ने किया है।
3 of 5
मीडिया से बात करें हुआ राजकुमार ने कहा कि 'संजू' की स्पेशल स्क्रीनिंग करना उनके लिए किसी शानदार और अद्भुत अनुभव से कम नहीं होगा। यह उनके लिए बेहद खास होगा कि ला ट्रोब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए वह 'संजू' की स्पेशल स्क्रीनिंग करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस हिंदी फिल्म को देखने के बाद स्टूडेंट्स की प्रतिक्रिया को देखना भी काफी मजेदार होगा। गौरतलब है कि IFFM की 10 अगस्त से 22 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं बात करें फिल्म 'संजू' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के काफी करीब पहुंच गई है। इस फिल्म ने रिलीज के दिन से 12 दिन तक लगातार कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ा है जिससे यह तो साबित हो गया कि 'संजू' के कलेक्शन को काबू में करना काफी मुश्किल है। इस फिल्म ने अब तक 285 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि फिल्म में 'संजू' के किरदार की तो इसमें रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल ,अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।