फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनाडा में दिव्या भारती की 'हमशक्ल' से मिले सलमान, साथ दे चुके हैं दो हिट फिल्में

Wed, 11 Jul 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Rambha Meets Salman Khan At Canada During Dabangg Tour Reloaded
Rambha

90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा याद हैं आपको? हाल ही में वह अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से चर्चा में आई थीं। अब एक और वजह से वह सुर्खियों में हैं। वजह हैं फिल्म 'जुड़वा' के उनके को-स्टार सलमान खान। रंभा और सलमान खान की मुलाकात कनाडा में हुई। यहां 'भाईजान' अपने 'दबंग टूर रीलोडेड' के सिलसिले में पहुंचे थे।


 
Bollywood Actress Rambha Meets Salman Khan At Canada During Dabangg Tour Reloaded
Rambha

रंभा सलमान खान का शो देखने अपनी बेटी और पति के साथ पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने सलमान खान और टूर के अन्य सदस्यों-जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, कटरीना कैफ, प्रभुदेवा के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज भी शेयर की हैं।


 
Bollywood Actress Rambha Meets Salman Khan At Canada During Dabangg Tour Reloaded
Rambha

रंभा की 7 साल की बेटी लवन्या के साथ भी सलमान खान ने खूब तस्वीरें खिंचवाई। एक्ट्रेस की एक चार साल की भी बेटी है जिसका नाम साशा है। यही नहीं 40 वर्षीय रंभा एक बार फिर मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने यह खुशखबरी फैंस से शेयर की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Rambha Meets Salman Khan At Canada During Dabangg Tour Reloaded
Rambha

एक्टिंग करियर में करीब 100 फिल्में कर चुकीं रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की थी और कनाडा शिफ्ट हो गई थीं। रंभा को एक्ट्रेस दिव्या भारती की हमशक्ल भी कहा जाता था। सलमान खान के साथ वह फिल्म 'बंधन' में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी शोहरत हासिल हुई। पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव है और नौबत तलाक तक पहुंच गई थी। मगर काउंसलिंग के बाद सारे मतभेद दूर हो गए और अब रंभा की शादीशुदा जिंदगी पटरी पर लौट आई है। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Rambha Meets Salman Khan At Canada During Dabangg Tour Reloaded
Rambha

बता दें कि सलमान खान पिछले एक महीने से दंबग टूर में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने यूएस और कनाडा के कई शहरों में स्टेज परफॉर्मेंस दी। भारत लौटते ही वह अपनी फिल्मों- 'भारत', 'दबंग-3', और 'शेरा' में व्यस्त हो जाएंगे। कई सालों बाद वह एक साथ तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग करने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed