फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamanaah Bhatia: 15 साल की उम्र में ही कर ली थी कामयाबी की 'तमन्ना' , आज करोड़ों की मालकिन

Wed, 21 Dec 2022 05:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Dec 2022 05:53 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah bhatia birthday know about actress career net worth and life journey
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

तमन्ना भाटिया साउथ और बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। लाखों लोग आज उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। साउथ फिल्मों में शोहरत कमाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तमन्ना ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। तमन्ना तमिल सिनेमा, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तमन्ना ने बहुत ही कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन में कई परेशानियों का भी सामना किया, लेकिन हिम्मत न हारते हुए तमन्ना ने बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपना नाम शुमार किया। तमन्ना भाटिया आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ीं कुछ खास बातें...

Tamannaah bhatia birthday know about actress career net worth and life journey
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

13 साल की उम्र में मिला ऑफर 

तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर, 1989 को मुंबई में हुआ था। तमन्ना की शुरुआती पढ़ाई मानक जी कूपर एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल जुहू में हुई। तमन्ना ने 13 साल की उम्र में अपने स्कूल के वार्षिक वार्षिक महोत्सव में हिस्सा लिया। उस दौरान उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिल गया था, जिसके बाद वह मुंबई आ गई थीं। तमन्ना एक साल तक मुंबई के पृथ्वी थिएटर का हिस्सा रहीं। तमन्ना ने अभिजीत सावंत के एल्बम सॉन्ग ‘लफ्जों में’ भी काम किया, जो साल 2005 में रिलीज हुआ था। कुछ समय तक उन्होंने मॉडलिंग और कुछ टीवी के विज्ञापनों में भी काम किया।

Tamannaah bhatia birthday know about actress career net worth and life journey
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना की पहली फिल्म

तमन्ना भाटिया ने 15 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म का नाम 'चांद सा रोशन चेहरा।' था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद तमन्ना ने कुछ वीडियो एल्बम में भी काम किया। साथ ही, उन्होंने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया। तमन्ना ने साल 2005 में फिल्म 'श्री' में काम किया। इस बार उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद तमन्ना ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया। फिर, वह साउथ की बड़ी स्टार बनकर उभरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah bhatia birthday know about actress career net worth and life journey
हिम्मतवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में भी कमाया नाम

तमन्ना में बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2013 में कदम रखा। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म 'हिम्मतवाला' में काम किया। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'एंटरटेनमेंट' में नजर आईं। तमन्ना को ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' से खास पहचान मिली। इसमें उन्होंने अभिनेता प्रभास के साथ मुख्य भूमिका निभाई। दर्शकों ने अभिनेत्री के काम को खूब सराहा।

विज्ञापन
Tamannaah bhatia birthday know about actress career net worth and life journey
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

तमन्ना की नेटवर्थ

तमन्ना साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया एक फिल्म के लिए डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक की फीस लेती हैं। वहीं, तमन्ना की नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 15 मिलियन यानी करीब 110 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed