CM Vijay Birthday Cake: सीएम विजय का बर्थ डे केक हुआ पॉपुलर, चेन्नई में बढ़ गई डिमांड; नाम तक बदल गया
CM Vijay Thalapathy Birthday Cake Popular In Chennai: 22 जून को अभिनेता और तमिलनाडु के सीएम विजय ने अपना 52वां जन्मदिन अभिनेत्री तृषा के साथ मनाया था। इस सेलिब्रेशन में एक मैंगो बर्थ डे केक भी तस्वीरों में नजर आया, जिसकी अब चेन्नई में खूब डिमांड है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के सीएम और अभिनेता विजय को लेकर फैंस में अलग ही जुनून नजर आता है। बीते दिनों जब उन्होंने अपना जन्मदिन करीबी दोस्त तृषा के साथ मनाया था, तो तस्वीरों में एक मैंगो केक पर फैंस की नजर पड़ी। अब यह केक फैंस का फेवरेट बन चुका है, चेन्नई में इस केक की खूब डिमांड है।
मैंगो केक अब सीएम केक के तौर पर हो गया पॉपुलर
इंडिया टुडे के मुताबिक चेन्नई की बेकर तन्वी बोकारिया ने बताया कि अचानक मैंगो केक की मांग तब बढ़ी जब 22 जून को एक्ट्रेस तृषा ने विजय की बर्थ डे फोटो शेयर की। उस फोटो में उनका बनाया केक दिख रहा था। इसके बाद उस मैंगो वनिला केक के खूब ऑर्डर आने लगे। बेकर ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में ही 400 से अधिक मैंगो वनिला केक बेच चुके हैं।
यहां तक की जब फैंस मैंगो केक ऑर्डर करते हैं, तो कहते हैं कि सीएम केक दे दो।
तृषा ने क्यों मनाया था खास अंदाज में विजय का जन्मदिन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। बीते दिनों विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा ने शिरकत की थी, वह उस मौके पर बहुत भावुक नजर आईं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है। पति और बच्चों ने विजय से दूरी बना ली है। ऐसे में उन्होंने अपना जन्मदिन भी तृषा के साथ मनाया था।
विजय थलापति की आखिरी फिल्म भी होगी रिलीज
लगभग छह महीने से विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ भी अटकी पड़ी थी। अब यह फिल्म रिलीज होने वाली है। ‘जन नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म है। अब वह तमिलनाडु के सीएम के तौर पर पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं।