फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annu Kapoor Questions Sai Pallavis Portrayal Of Sita In Ramayana Says This About Nitesh Tiwari

‘सीता के रूप में किसे लिया?’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी पर अन्नू कपूर ने उठाए सवाल; नितेश तिवारी पर कही ये बात

Sat, 18 Jul 2026 12:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 18 Jul 2026 12:56 PM IST
सार

Annu Kapoor on Ramayana: अन्नू कपूर ने 2023 में ‘रामायण’ पर तंज कसने के बाद अब एक बार फिर फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। इस बार उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी और साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Annu Kapoor Questions Sai Pallavis Portrayal Of Sita In Ramayana Says This About Nitesh Tiwari
'रामायण' फिल्म पर बोले अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब से ‘रामायण’ की आधिकारिक घोषणा हुई है, तब से यह बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाला है। इसी बीच अन्नू कपूर ने इस प्रोजेक्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

साई पल्लवी की कास्टिंग पर क्या बोले अन्नू 
जूम को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने 2023 में दिए अपने बयान को याद करते हुए फिर से इस बात पर सवाल उठाया कि क्या ‘रामायण’ जैसे कालजयी ग्रंथ को बड़े पर्दे पर बनाया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने साई पल्लवी को सीता के रोल में कास्ट करने पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

Annu Kapoor Questions Sai Pallavis Portrayal Of Sita In Ramayana Says This About Nitesh Tiwari
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम@ saipallavi.senthamarai

सीता का रोल किसे दिया है?
उन्होंने कहा, ‘क्या बनाएंगे? जो बनाएंगे वो रामानंद सागर की ‘रामायण’ को टेक्नोलॉजी के नाम पर दिखावा बना देंगे। लेकिन उसके बाद आप ये सोचिए कि सीता का रोल किसे दिया है? सीता मां हैं। इस देश में हिंदू भगवान श्रीराम को नारायण का अवतार मानते हैं। और आपने माता सीता के रूप में किसे लिया है? अब आप खुद सोचिए, आने दीजिए।’

Annu Kapoor Questions Sai Pallavis Portrayal Of Sita In Ramayana Says This About Nitesh Tiwari
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

मैं फिल्में नहीं देखता हूं
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म की कास्टिंग से दिक्कत है, तो अन्नू कपूर ने डायरेक्टर नितेश तिवारी की पहचान पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जिस नाम की बात कर रहे हो, मैं उसे जानता भी नहीं हूं। कौन हैं? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं। मैं फिल्में नहीं देखता हूं और मैंने कुछ मिस नहीं किया है। सॉरी।’

विज्ञापन

Annu Kapoor Questions Sai Pallavis Portrayal Of Sita In Ramayana Says This About Nitesh Tiwari
फिल्म 'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' फिल्म के बारे में 
वहीं, दूसरी तरफ ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर 24 जुलाई को दिल्ली में एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फिल्म की कास्ट और टीम के कई लोग शामिल होंगे।

रणबीर और साई पल्लवी के अलावा इस फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में, सनी देओल हनुमान के किरदार में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘ओएमजी 2 का आइडिया मेरा था’, परेश रावल का बड़ा दावा; कहा- मुझे क्रेडिट तक नहीं दिया गया; अक्षय पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed