फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Ansh Movie Trailer: Shobhinaw Satyaa Vihaan Shedge Purnima Tiwari film Directed By Vishal Chaturvedi

नीब करौरी बाबा की जिंदगी पर आ रही फिल्म 'हनुमान अंश'; सामने आया ट्रेलर; जानिए कब होगी रिलीज?

Sat, 18 Jul 2026 12:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Jul 2026 12:40 PM IST
सार

Hanuman Ansh Trailer: बाबा नीम करौरी के जीवन पर एक फिल्म आ रही है। यह इसी महीने रिलीज होगी। इससे पहले आज शनिवार को इसका ट्रेलर जारी हुआ है।

विज्ञापन
Hanuman Ansh Movie Trailer: Shobhinaw Satyaa Vihaan Shedge Purnima Tiwari film Directed By Vishal Chaturvedi
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बाबा नीम करौरी के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का  ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस आध्यात्मिक फिल्म के जरिए आस्था और सेवा भाव के सफर को सिनेमाई पर्दे पर दिखाया गया है। इसमें अभिनेता शोभिना सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन

Hanuman Ansh Movie Trailer: Shobhinaw Satyaa Vihaan Shedge Purnima Tiwari film Directed By Vishal Chaturvedi
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

'हनुमान अंश' का ट्रेलर रिलीज
आज शनिवार को टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। फिल्म में साल 1930 का समय दिखाया गया है और नॉर्थ इंडिया का इलाका है। सुबह-सुबह स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के घर का दरवाजा खटखटाया जाता है और एक शख्स घबराते हुए कहता है, 'साहब भूत'। एसएचओ का जवाब होता है, 'सुबह सुबह भांग खाकर आए हो क्या'? शख्स कहता है, 'साहब वो आदमी नहीं, भूत है'। इसके बाद दिखाया जाता है बाबा नीब करौरी के रूप में शोभिना सत्या को।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Ansh Movie Trailer: Shobhinaw Satyaa Vihaan Shedge Purnima Tiwari film Directed By Vishal Chaturvedi
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

चलती ट्रेन से उतारे जाने के बाद रुक गई ट्रेन
लोग बाबा के बारे में अलग-अलग कयास लगाते हैं। कुछ अंतरयामी समझते हैं कुछ खबरी होने का संदेह जताते हैं। फिर एक चौंकाने वाली घटना होती है। ट्रेन से बाबा को उतार दिया जाता है। इसके बाद ट्रेन वहीं रुक जाती है और चलना तो दूर हिलती तक नहीं है। चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने के बाद भी बाबा कहते हैं, 'ठीक है बेटा। हम तो बहता पानी हैं, कहीं भी रम जाएंगे। सीता राम'।

विज्ञापन

कैसे शुरू हुई बाबा की आध्यात्मिक यात्रा
इसके बाद बाबा नीम करौरी के सफर को दिखाया जाता है। उनकी आध्यात्मिक यात्रा कैसे शुरू हुई। परिवार की क्या प्रतिक्रिया रही? पत्नी ने क्या कहा? फिर धीरे-धीरे उनके अनुयायी बढ़ते हैं। आस्था बढ़ती है। लोगों का यह विश्वास बन जाता है कि एक बार अगर बाबा ने अपना लिया तो कहीं भी हो, कितनी भी मुश्किल में हो, वहां से निकाल ही लेंगे। फिर वह घड़ी आती है, जब बाबा विदा लेते हैं और कहकर जाते हैं, 'हनुमान जी को छोड़कर जा रहे हैं, ध्यान रखना उनका'। जंगल की ओर घूमते हुए डरे लुए लोगों से कहते हैं, 'हनुमान चालीसा पढ़ते हो फिर भी डरते हो'। साथ ही सीख देते हैं, 'भगवान को सोने का चढ़ावा नहीं चाहिए। चाहिए तो बस उनके भक्तों को प्रसाद मिले और भूखों को भोजन'।

कब रिलीज होगी फिल्म?
एक संत के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म में शोभिना सत्या के अलावा विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed