‘हमारा कोई मुकाबला नहीं’, अमाल मलिक के साथ तुलना पर क्या बोलीं तान्या मित्तल? सोशल मीडिया पर दिया खुलकर जवाब
Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19’ से चर्चा में आईं तान्या मित्तल ने हाल ही में फैंस से अपील की है कि उनका म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक से तुलना करना बंद करें। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तान्या मित्तल अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अक्सर बातचीत करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अमाल मलिक से उनकी तुलना करने पर रिएक्शन दिया है।
सोशल मीडिया पर दिया बयान
बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ शो के दौरान तान्या और अमाल मलिक के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। अब शो खत्म हो चुका है और दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच अक्सर बहस देखने को मिलती है।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक AMA (आस्क मी एनीथिंग) सेशन के दौरान तान्या ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि अब उनकी अमाल से क्या बातचीत होती है, तो तान्या ने कहा, ‘मेरी अमाल से कोई बात नहीं होती।
मैं नहीं चाहती कि आप लोग मेरी और अमाल की तुलना करें। प्लीज। मुझे समझ आता है कि उनका मैनेजर या उनका फैनडम मेरे खिलाफ इतना क्यों बोलता है। क्योंकि मैं जानती हूं कि ये इंडस्ट्री कैसी है।’
हमारा कोई मुकाबला नहीं है
उन्होंने आगे कहा, ‘वो पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने ‘कबीर सिंह’ से लेकर कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है। और मैं कौन हूं? मैं तो बस 6 महीने पहले आई हूं। तो लोगों को लगेगा ही कि मुझे इतनी अहमियत क्यों दी जा रही है। लेकिन अमाल ऐसे नहीं हैं।
मैं उनके साथ 100 दिन रही हूं, वो बहुत अच्छे इंसान हैं। हमारा कोई मुकाबला नहीं है। अमाल सुपरस्टार हैं। मेरे लिए वो बहुत बड़े स्टार हैं, पहले इसलिए क्योंकि वो मेरे दोस्त थे और दूसरा इसलिए क्योंकि वो अमाल मलिक हैं।’ तान्या ने इस दौरान भाग्यश्री और गुल्लू के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों को भी खारिज कर दिया और कहा कि उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
ये भी पढ़ें- Who Is Divya Sharma: कौन हैं ‘राख’ वेब सीरीज की सुमन? किरदार से लगाए चार चांद; जानें दिव्या शर्मा के बारे में
इन दिनों तान्या कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आ रही हैं, जिसे शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। इस शो में सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ, गुल्लू अपनी मां मुनेश तनवर के साथ और भाग्यश्री शर्मा अपनी मां रिंजू शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। यह शो हर शुक्रवार को रिलीज होता है और ZEE5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।